UPSC के लिए छोड़ी TCS की जॉब, बार-बार हुईं फेल, फिर UPPSC में 6वीं रैंक हासिल कर बनीं डिप्टी कलेक्टर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लखनऊ के एक बेहद ही साधारण परिवार में जन्मीं सल्तनत परवीन ने अपनी जर्नी एक वीडियो के माध्यम से शेयर करती हैं। वो बताती हैं कि मां का मेरे और मेरे भाईयों की पढ़ाई में अहम योगदान रहा। उनके पिता जनरल स्टोर चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

saltanat praveen success story tcs job upsc failures uppsc 6th rank deputy collector
डिप्टी कलेक्टर सल्तनत परवीन की सक्सेस स्टोरी

अल्लामा इकबाल का एक मशहूर शेर है कि खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है। इस कहावत पर बिल्कुल ही सटीक बैठती है सल्तनत परवीन की कहानी, जिन्होंने UPPCS-2022 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। हालांकि सल्तनत परवीन के लिए यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था। कई बार असफलातओं का सामना करना पड़ा। मगर, सिविल सर्विस का जुनून ही इतना सवार था कि उन्होंने बुरे से बुरे हालातों के सामने हार नहीं मानी। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में बताते हैं।

कौन हैं सल्तनत परवीन

लखनऊ के एक बेहद ही साधारण परिवार में जन्मीं सल्तनत परवीन ने अपनी जर्नी एक वीडियो के माध्यम से शेयर करती हैं। वो बताती हैं कि मां का मेरे और मेरे भाईयों की पढ़ाई में अहम योगदान रहा। उनके पिता जनरल स्टोर चलाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। सल्तनत पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी थीं और खेलों में भी उनकी अच्छी रुचि थी। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सलेमगढ़ से पूरी की। इंटरमीडिएट के बाद साल 2016 में उन्होंने लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की।

बीटेक के बाद नौकरी

बीटेक की पढ़ाई के बाद उनका कैंपस सिलेक्शन हो जाता है और टीसीएस में नौकरी लग जाती है। हालांकि, इस दौरान उनका मन सिविल सेवा में जाने का हो रहा था और इसी वजह से उन्होंने कॉर्पोरेट की नौकरी छोड़ दी। साल 2021र में उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) की सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए परीक्षा पास की।

भाई का निधन

सिविल सेवा की तैयारी के दौरान सल्तनत पर दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा, जब उनका छोटा भाई अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गया। थोड़े दिनों बाद ही उसका निधन हो गया। इस घटना के बाद जैसे-तैसे उन्होंने खुद को संभाला और कहा कि उन्हें जिम्मेदारी के तौर पर भाई की जगह लेनी है। मां के अटूट भरोसे ने सल्तनत को फिर से खड़ा किया और उन्होंने भाई की कमी को पूरा करने के लिए लक्ष्य तय कर लिया।

कई बार हुईं फेल

सिविल सेवा की तैयारी के दौरान उन्होंने यूपीएससी और यूपीपीएससी की परीक्षाएं दीं, लेकिन कई बार उन्हें असफलताओं का सामना करना पड़ा। यहां तक वो कई बार प्रीलिम्स परीक्षा में फेल हुईं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आगे बढ़ती रहीं। हमेशा नई रणनीति और कठिन दिनों को याद करके लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाती थीं और पूरी ऊर्जा पढ़ाई में लगा देती थीं।

सोशल मीडिया से बनाई दूरी

सल्तनत का मानना है कि सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए खुद को पूरी तरह कमरे में बंद करने या सामाजिक जीवन छोड़ने की जरूरत नहीं है। जरूरी यह है कि पढ़ाई आपका मुख्य फोकस बनी रहे और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को सीमित रखा जाए।

6वीं रैंक लाकर बनीं डिप्टी कलेक्टर

आखिरकार उनकी मेहनतर रंग लाई। 7 अप्रैल 2023 का दिन उनके और उनके परिवार के लिए खुशियां लाया। UPPSC 2022 के रिजल्ट में सल्तनत ने रैंक-6 लाकर डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल किया। यह उनका चौथा प्रयास था। उनकी सफलता सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार के कई साल के संघर्ष का परिणाम थी। सल्तनत साल 2016 तक राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC के लिए छोड़ी TCS की जॉब, फिर चौथे प्रयास में बनीं डिप्टी कलेक्टर