Sainik School : सैनिक स्कूल बढ़े, पर रक्षा मंत्रालय की छात्रवृत्ति घटी, देखें कहां क्या है स्थिति
देश में सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़ रही है। 23 राज्यों में कुल 33 सैनिक स्कूल वर्तमान में संचालित हैं। लेकिन दूसरी ओर सैनिक स्कूलों में मंत्रालय की तरफ से दी जाने वाली छात्रवृत्ति घट रही है।

देश में सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़ रही है। 23 राज्यों में कुल 33 सैनिक स्कूल वर्तमान में संचालित हैं। इसके अलावा निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ कुल 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना का कार्य जारी है। लेकिन दूसरी ओर, सैनिक स्कूलों में मंत्रालय की तरफ से दी जाने वाली छात्रवृत्ति घट रही है। हालांकि कुछ राहत इससे जरूर है कि राज्य सरकारों की छात्रवृत्ति बढ़ी है।
रक्षा मंत्रालय की स्थायी समिति की ओर से हाल में संसद में पेश रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्रालय द्वारा सैनिक स्कूल के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की संख्या घटी है। 2020-21 में कुल 2047 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी, जो 2024-25 में घटकर 1107 रह गई। हालांकि, इसी अवधि में राज्य सरकार की तरफ से दी जाने वाली छात्रवृत्ति 5952 से बढ़कर 6888 हो गई। 33 सैनिक स्कूलों में करीब 19 हजार छात्र अध्ययनरत हैं।
रक्षा मंत्रालय आर्थिक रूप से कमजोर मगर होनहार उन छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है जिन्हें राज्य सरकार की छात्रवृत्ति के लिए चुना जाता है। लेकिन ये आंकड़े बताते हैं कि जहां राज्य सरकारों की स्कालरशिप बढ़ी है, वहीं रक्षा मंत्रालय की घटी हैं। हालांकि इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। समिति ने अपनी सिफारिशों में रक्षा मंत्रालय से छात्रवृत्ति की संख्या बढ़ाने को कहा
कहां क्या स्थिति
वर्ष, राज्य की छात्रवृत्ति, रक्षा मंत्रालय की छात्रवृत्ति
2020-21,5952,2047
2021-22,6472,2170
2022-23,6693,2170
2023-24,6693,2028
2024-25,6888,1107
अलग-अलग होती है छात्रवृत्ति
रक्षा कार्मिकों एवं पूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति अलग होती है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से पिछले पांच सालों 2020-2024 के दौरान कार्मिकों एवं पूर्व कार्मिकों के बच्चों को 11222 ऐसी छात्रवृत्ति प्रदान की हैं। हालांकि इसमें भी कमी नजर आती है। 2020 में जहां ऐसी 2393 छात्रवृत्ति दी गई थी वहीं 2024 में वह घटकर 1232 रह गई।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


