
SAIL Vacancy : BTech फ्रेशर्स के लिए सेल में 124 पदों पर भर्ती, मिलेगा 17 लाख का पैकेज
SAIL Vacancy : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने विभिन्न प्लांटों में 124 तकनीकी प्रबंधन प्रशिक्षुओं (मैनेजमेंट ट्रेनी टेक्निकल - एमटीटी) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी रूप से दक्ष युवा शामिल हो सकते हैं।
SAIL Vacancy : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने विभिन्न प्लांटों में 124 तकनीकी प्रबंधन प्रशिक्षुओं (मैनेजमेंट ट्रेनी टेक्निकल - एमटीटी) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में तकनीकी रूप से दक्ष युवा शामिल हो सकते हैं। इस बाबत सेल ने सर्कुलर जारी कर दिया है। जारी सर्कुलर के अनुसार केमिकल में 5,सिविल में 14,कंप्यूटर में 4,इलेक्ट्रिकल में 44,इंस्ट्रूमेंटेशन में 7,मेकैनिकल: 30 और मेटलर्जी में 20 इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी। सेल एमटीटी तकनीकी पद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरूआत 15 नवंबर 2025 से होने जा रही है। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 तय की गई है। इसके साथ ही वर्ष 2026 के जनवरी और फरवरी में परीक्षा प्रस्तावित है।

124 पदों पर अनारक्षित में 35,अति पिछड़ा वर्ग में 31अनुसूचित जाति में 22,अनुसूचित जन जाति में 18और ईडब्ल्यूएस में 18 युवाओं को बहाल किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्र बेंगलुरू, भिलाई नगर, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली/दिल्ली (एनसीआर), दुर्गापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, जमशेदपुर, एर्नाकुलम, कोलकाता, लखनऊ, मोहाली, मुंबई,ठाणे,नवी मुंबई, एमएमआर, नागपुर, पटना, प्रयागराज, रांची, राउरकेला, सेलम, तिरुचिरापल्ली, विजयवाड़ा/गुटुर, विशाखापत्तनम, वडोदरा में किसी भी केंद्र पर आयोजित की जाएगी।
योग्यता - नतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री (केमिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल एंड मेटलर्जिकल) फुल टाइम कोर्स
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट
200 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा (सीबीटी)
सेल में ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी। जिसमें दो भाग होंगे पहला भाग जिसमें 100 अंकों के लिए डोमेन नॉलेज टेस्ट (अवधि 40 मिनट) और दूसरा भाग जिसमें कुल 100 अंकों के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट (अवधि 80 मिनट) शामिल होगा; जिसमें 25-25 अंक के चार खंड अर्थात परिणात्मक कौशल, अंग्रेजी भाषा, तर्कशक्ति परीक्षा और सामान्य ज्ञान होंगे। ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार की पात्रता के लिए, उम्मीदवार को प्रत्येक भाग में उत्तीर्ण होना होगा।
सैलरी क्या होगी
मैनेजमेंट ट्रेनियों (टेक्निकल) को 50,000-160,000/- के वेतनमान में ₹50,000/- प्रति माह का मूल वेतन दिया जाएगा। एक वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर, प्रबंधन प्रशिक्षुओं (तकनीकी) को E1 ग्रेड में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में नामित किया जाएगा और ₹60,000-180,000/- के वेतनमान में रखा जाएगा।
मूल वेतन के अलावा, मैनेजमेंट ट्रेनियों (टेक्निकल) को महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा।
पीएफ, ग्रेच्युटी और अन्य भत्तों जैसे लाभों के भी हकदार होंगे। इसके अतिरिक्त, कंपनी
स्वयं और आश्रितों के लिए कंपनी के नियमों के अनुसार अवकाश नकदीकरण, आवास/एचआरए और मुफ्त चिकित्सा सुविधा जैसे लाभ प्रदान करती है। सीटीसी लगभग रु. 16-17 लाख रुपये प्रति वर्ष (पीआरपी, स्थान आधारित भत्ते आदि को छोड़कर) होगी।



