SAIL Recruitment 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती शुरू, जानें सैलरी और योग्यता
सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने यंग प्रोफेशनल के कुल 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नियुक्तियां निश्चित अवधि के आधार पर की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है, जो 31 जुलाई 2026 तक चलेगी।

SAIL यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026: सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने यंग प्रोफेशनल के कुल 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नियुक्तियां निश्चित अवधि के आधार पर की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है, जो 31 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SAIL Careers की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार SAIL Careers की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
1. सबसे पहले उम्मीदवार सेल की आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com पर जाएं।
2. यहां Fresh Candidate Registration पर क्लिक करें।
इसके बाद ओटीआर (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म जमा (Submit) कर दें।
भविष्य के लिए आवेदन की पुष्टि (Confirmation Page) डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
SAIL यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 23 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें इंजीनियरिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स (HR), सूचना प्रौद्योगिकी (IT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल लर्निंग, डेटा साइंस और अन्य तकनीकी क्षेत्रों के पद शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राउरकेला स्टील प्लांट और रांची स्थित SAIL की विभिन्न इकाइयों में की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।
सबसे पहले आवेदन की अंतिम तिथि तक प्राप्त सभी आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा जांच की जाएगी।
इसके बाद संबंधित पद के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और पर्सनल इंटरैक्शन, या केवल पर्सनल इंटरैक्शन के आधार पर चयन किया जाएगा।
योग्य उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड/कॉल लेटर, ईमेल, SMS और SAIL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
पर्सनल इंटरैक्शन और मेरिट लिस्ट
पर्सनल इंटरैक्शन के लिए कोई न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक निर्धारित नहीं हैं।
अंतिम मेरिट लिस्ट CBT के 80% और पर्सनल इंटरैक्शन के 20% अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के समान अंक आते हैं, तो शैक्षणिक योग्यता में अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
पर्सनल इंटरैक्शन ऑफलाइन (फिजिकल मोड) में हो सकता है। इसमें उम्मीदवार के कार्य अनुभव, शैक्षणिक योग्यता, किए गए प्रोजेक्ट, रिसर्च/पब्लिकेशन, प्रोफेशनल उपलब्धियां और अन्य उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
जिन पदों पर चयन केवल पर्सनल इंटरैक्शन के आधार पर होगा, वहां उम्मीदवार को कम से कम 50% अंक लाने होंगे।
SAIL ने यह भी कहा है कि उम्मीदवार के प्रदर्शन और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर, चयन समिति जरूरत पड़ने पर आवेदन किए गए पद से निचले स्तर के यंग प्रोफेशनल पद की भी पेशकश कर सकती है। इसके अलावा, चयनित उम्मीदवारों के जॉइन न करने या छह महीने के भीतर पद छोड़ने की स्थिति में रिक्तियां भरने के लिए वेटिंग लिस्ट भी तैयार की जाएगी।
योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और संबंधित कार्य अनुभव जैसी सभी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
न्यूनतम आयु: 3 जुलाई 2026 तक 23 वर्ष
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने इतने वेतन मिलेंगे
यंग प्रोफेशनल-1 (YP-1): 70,000 रुपये प्रतिमाह
यंग प्रोफेशनल-2 (YP-2): 1,00,000 रुपये प्रतिमाह
यंग प्रोफेशनल-3 (YP-3): 1,40,000 रुपये प्रतिमाह
सालाना वेतन वृद्धि
बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हर साल वेतन में बढ़ोतरी भी की जा सकती है।
संतोषजनक प्रदर्शन: 4% बढ़ोतरी
बेहतरीन योगदान और सुधार: 7% बढ़ोतरी
उत्कृष्ट प्रदर्शन: 10% बढ़ोतरी
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


