SAIL Vacancy 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में युवाओं के लिए निकली नौकरी, 1.40 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

SAIL Young Professional Recruitment 2026: सेल (SAIL) द्वारा यह भर्ती ‘यंग प्रोफेशनल’ के विभिन्न पदों के लिए निकाली गई है। इस विशेष भर्ती अभियान के तहत चयनित होने वाले योग्य उम्मीदवारों को 1.40 लाख रुपये प्रति माह तक भारी-भरकम सैलरी दी जाएगा।

SAIL Vacancy 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में युवाओं के लिए निकली नौकरी, 1.40 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

SAIL Vacancy 2026: देश की प्रतिष्ठित महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (sail) ने इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी भर्ती निकाली है। सेल (SAIL) द्वारा यह भर्ती ‘यंग प्रोफेशनल’ के विभिन्न पदों के लिए निकाली गई है। इस विशेष भर्ती अभियान के तहत चयनित होने वाले योग्य उम्मीदवारों को 1.40 लाख रुपये प्रति माह तक भारी-भरकम सैलरी दी जाएगा। यह भर्ती मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में स्थित सेल के तीन प्रमुख विंग— दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP), आईआईएससीओ (IISCO) स्टील प्लांट और अलॉय स्टील प्लांट (ASP) के लिए की जा रही है, जहां कुल मिलाकर 48 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता और जरूरी पात्रता

उम्मीदवार के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से फुल-टाइम B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।उम्मीदवार के ग्रेजुएशन में कम से कम 65% अंक होने आवश्यक हैं। यह इंजीनियरिंग डिग्री मुख्य रूप से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, आईटी (IT) और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कोर विषयों में होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास बीई-बीटेक के अलावा M.E./M.Tech, एमबीए (MBA) या उससे उच्च डिग्री मौजूद है, उन्हें चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त वरीयता (लाभ) दी जा सकती है।

चयन प्रक्रिया: इन 3 चरणों को पास करना होगा जरूरी

सेल यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 के तहत सही और योग्य उम्मीदवारों का चयन एक बहुत ही पारदर्शी और बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा:

योग्यता जांच/कंप्यूटर आधारित परीक्षा: सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों के लिए एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) या एप्टीट्यूड/मनोमितीय टेस्ट का आयोजन किया जा सकता है।

पर्सनल इंटरव्यू: लिखित परीक्षा या शॉर्टलिस्टिंग के बाद चयनित उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यहां उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और उनकी निर्णय क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।

मेडिकल टेस्ट: इंटरव्यू के बाद अंतिम रूप से चयनित होने वाले उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे स्टील प्लांट के कामकाजी माहौल के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट हैं। अंतिम चयन के लिए सभी चरणों को पास करना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क और अंतिम तिथि

इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए सेल की आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in के करियर पेज पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भरना होगा।

आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का अनिवार्य आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के किए गए आवेदनों को सीधे तौर पर रद्द कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की विंडो खुल चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 जून 2026 तय की गई है। आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों और सर्वर डाउन होने की समस्या से बचने के लिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।