
RVUNL Result : राजस्थान विद्युत निगम टेक्नीशियन रिजल्ट energy.rajasthan.gov.in पर जारी, Link
RVUNL Technical Helper Result 2025 OUT: राजस्थान राज्य के विद्युत निगमों में टेक्निकल हेल्पर (टेक्नीशियन ग्रेड 3) भर्ती को लेकर हुई प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 24 से 27 नवम्बर 2025 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑनलाइन आयोजित की गई थी।
RVUNL Technical Helper Result 2025 OUT: राजस्थान राज्य के विद्युत निगमों में टेक्निकल हेल्पर (टेक्नीशियन ग्रेड 3) भर्ती को लेकर हुई प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 24 से 27 नवम्बर 2025 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑनलाइन आयोजित की गई थी। RVUNL ने RVUN, JVVN, AVVN और JdVVN सहित अलग-अलग राज्य पावर कंपनियों में 2,163 खाली पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की थी। रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें मेन एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं।
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम 150
जयपुर विद्युत वितरण निगम 603
अजमेर विद्युत वितरण निगम 498
जोधपुर विद्युत वितरण निगम 912
कुल पद 2163
RVUNL टेक्निकल हेल्पर रिजल्ट 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें-
ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें
अब "टेक्नीशियन-III/ऑपरेटर-III 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
PDF खोलें और अपना रोल नंबर खोजने के लिए 'Ctrl+F' का इस्तेमाल करें।
नंबर चेक करने के लिए, "इंडिविजुअल स्कोरकार्ड" लॉगिन लिंक पर क्लिक करें, अपनी डिटेल्स डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
भविष्य के लिए RVUNL रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट करें





