राजस्थान मेडिकल ऑफिसर के लिए 600 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आज से करें अप्लाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती निकाली है। एमबीबीएस पास उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ruhs medical officer recruitment 2026 600 posts apply online know how to apply sarkari naukari
सरकारी नौकरी

राजस्थान में मेडिकल की डिग्री लेकर नौकरी की तलाश में बैठे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज यानी आरयूएचएस ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 600 पदों को भरा जाएगा, जो कि मेडिकल, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट, राजस्थान सरकार के अंतर्गत मेडिकल ऑफिसर (मेडिकल) के पद हैं। यह भर्ती राजस्थान मेडिकल सर्विसेज रूल्स-1963 के तहत हो रही है और इसे मेडिकल ऑफिसर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2026 नाम दिया गया है।

अगर आपने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है और आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। आरयूएचएस की तरफ से यह नोटिफिकेशन 13 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। यह भर्ती राजस्थान सरकार के निर्देशों के अनुपालन में निकाली गई है।

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और यह 13 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। यानी उम्मीदवारों के पास करीब एक महीने का समय है अपना फॉर्म भरने और फीस जमा करने के लिए। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 13 अक्टूबर 2026 ही रखी गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि आखिरी दिन के इंतजार में न रहें।

कितनी है वैकेंसी और किस वर्ग में कितने पद

इस भर्ती में कुल 600 पद मेडिकल ऑफिसर के लिए निकाले गए हैं। वर्गवार बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए 216 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 60 पद, बीसी वर्ग के लिए 126 पद, एससी वर्ग के लिए 96 पद, एसटी वर्ग के लिए 72 पद और एमबीसी वर्ग के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं। यानी हर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए इसमें अच्छी खासी संख्या में मौके हैं।

क्या चाहिए योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस पास होना जरूरी है। इसके साथ ही परीक्षा की तारीख तक उम्मीदवार के पास राजस्थान मेडिकल काउंसिल का पंजीकरण भी होना चाहिए। बाकी शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी बारीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि उसी में पूरी डिटेल दी गई है।

आयु सीमा कितनी रखी गई है

उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु सीमा 22 साल और अधिकतम आयु सीमा 45 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी, जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में विस्तार से दी गई है।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 5000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं राजस्थान के एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 2500 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

चुने गए उम्मीदवारों को पे स्केल 15,600 से 39,100 रुपये (ग्रेड पे 5,400 रुपये) के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को ऑफलाइन यानी ओएमआर बेस्ड लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। एडमिट कार्ड 8 दिसंबर 2026 को जारी किए जाने की संभावना है और परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित हो सकती है, हालांकि उम्मीदवारों को समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आरयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां "आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर 2026 अप्लाई ऑनलाइन" लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करके फॉर्म भरें। फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और वर्गीय जानकारी सही-सही भरनी होगी। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर जैसे जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और तय शुल्क ऑनलाइन जमा कर फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट संभाल कर रखें। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें ताकि किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश न रहे।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़राजस्थान मेडिकल ऑफिसर के लिए 600 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आज से करें अप्लाई