RUHS CUET 2026 Result Link: राजस्थान बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 जारी, यहां Roll Number से करें चेक
RUHS CUET 2026 Result: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) की ओर से आज 2 जून 2026 को सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

RUHS CUET 2026 Result: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए आयोजित की गई आरयूएचएस सीयूईटी (RUHS CUET 2026) परीक्षा के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के स्कोरकार्ड को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर लाइव कर दिया है। छात्र अपने पर्सनल लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपना परिणाम तुरंत चेक कर सकते हैं।
216 कॉलेजों की 80,000 सीटों पर मिलेगा दाखिला
यह परीक्षा राजस्थान के पैरामेडिकल और नर्सिंग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा परिणाम के आधार पर राज्य के 216 संबद्ध कॉलेजों में नर्सिंग, फार्मेसी और अन्य संबद्ध चिकित्सा कोर्सेज में प्रवेश दिया जाएगा। इस पूरी चयन प्रक्रिया के माध्यम से राज्य भर में लगभग 80,000 योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर उनका चयन किया जाएगा। परिणाम के साथ-साथ विश्वविद्यालय जल्द ही एक अंतरिम सीट मैट्रिक्स भी जारी करने जा रहा है, जिससे काउंसलिंग के समय छात्रों को कॉलेज चुनने में काफी आसानी होगी।
RUHS CUET Result 2026: आरयूएचएस सीयूईटी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए "Notification" सेक्शन में जाना होगा।
3. अब आपको "Result is Now Live View" लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड ओपन हो जाएगा।
6. अब आप अपने मार्क्स को ध्यान से चेक कीजिए।
7. अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
8. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट लेना नहीं भूलें।
उम्मीदवार अपने रिजल्ट में इन जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. उम्मीदवार का नाम
2. माता-पिता का नाम
3. उम्मीदवार की जन्मतिथि
4. परीक्षा का नाम
5. परीक्षा में प्राप्त अंक
6. उम्मीदवार की रैंक
7. पासिंग स्टेट्स
8. परीक्षा का कुल अंक
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) ने जानकारी दी है कि बहुत जल्द पूरी ‘स्कोर-वाइज़ लिस्ट पीडीएफ’ को भी सार्वजनिक डोमेन में अपलोड कर दिया जाएगा। इस व्यापक पीडीएफ लिस्ट को देखने या डाउनलोड करने के लिए छात्रों को किसी भी तरह के लॉगिन आईडी या पासवर्ड की आवश्यकता नहीं होगी; वे इसे सीधे वेबसाइट से डाउनलोड कर अपना रोल नंबर सर्च कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


