RUHS Admit Card 2026 OUT: राजस्थान बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

RUHS CUET Admit Card 2026 Download : राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ( आरयूएचएस ) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट ( सीयूईटी ) के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा राज्य स्तरीय बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा है।

RUHS Admit Card 2026 OUT: राजस्थान बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड लिंक

RUHS CUET Admit Card 2026 Download : राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ( आरयूएचएस ) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट ( सीयूईटी ) के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा राज्य स्तरीय बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा है। बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए यह आयोजित होती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाकर RUHS CUET परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा आरयूएचएस जयपुर और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी (MMU) जोधपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जाती है। इस वर्ष यह 21 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी।

Direct Link

RUHS CUET 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

- आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाएं।

- एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

- फॉर्म नंबर और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

- सर्च बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

एडमिट कार्ड पर ये डिटेल्स चेक कर लें

उम्मीदवार का नाम

उम्मीदवार के पिता का नाम

परीक्षा केंद्र का नाम और पता

परीक्षा केंद्र कोड

परीक्षा का नाम

परीक्षा की तिथि

रिपोर्टिंग समय

परीक्षा के दिन के निर्देश

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की कॉपी जरूर ले जाएं। अपना फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, या ड्राइविंग लाइसेंस) भी लेकर जाएं।

रिपोर्टिंग समय तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।