
RSSB VDO Topper : राजस्थान वीडीओ में महेंद्र सिंह राजपूत ने किया टॉप, पटवारी में भी थी शानदार रैंक
RSSB VDO Topper : राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में महेंद्र सिंह राजपूत ने टॉप किया है। महेंद्र ने 184.45 अंक प्राप्त करके यह उपलब्धि हासिल की। महेंद्र ने पटवार में 250.62 अंक प्राप्त करके 846 वीं रैंक हासिल की थी।
RSSB VDO Topper : राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा में महेंद्र सिंह राजपूत ने टॉप किया है। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से ताल्लुक रखने वाले महेंद्र सिंह राजपूत ने 184.45 अंक प्राप्त करके यह उपलब्धि हासिल की। महेंद्र ने पटवार में 250.62 अंक प्राप्त करके 846 वीं रैंक हासिल की थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 6 पेजों की मेरिट लिस्ट जारी की है जिसमें परीक्षा मैं बैठे सभी अभ्यर्थियों के अंक हैं। मेरिट लिस्ट से चौंकाने वाला तथ्य यह भी उजागर हुआ है कि टॉप 38 में एक भी जनरल कैटेगरी का नहीं है। 39वीं रैंक पर जनरल कैटेगरी के हिंदराज सिंह चौहान हैं जिनके 174.3297 अंक हैं।
ग्राम विकास अधिकारी मेरिट लिस्ट , राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 6 पेजों की मेरिट लिस्ट जारी की है।
1 महेंद्र सिंह राजपूत 184.4565 ईडब्ल्यूएस (EWS)
2 मोहित कुमार गौड़ 181.9565 ईडब्ल्यूएस (EWS)
3 दिनेश कुमार रुंडला 181.9384 ओबीसी (OBC)
4 अनिल सैन 181.1775 ओबीसी (OBC)
5 शुभम वैरागी 179.5109 ओबीसी (OBC)
6 लवप्रीत सिंह 179.0399 ओबीसी (OBC)
7 जयश्री जांगिड़ 178.6775 ओबीसी (OBC)
8 इंद्र पाल यादव 178.2065 ओबीसी (OBC)
9 आरती चक्रधारी 178.0978 ओबीसी (OBC)
10 जेमता राम 177.8623 एमबीसी (MBC)
11 सौरभ सिंह 177.4275 ओबीसी (OBC)
12 देवेंद्र चौधरी 177.3551 ओबीसी (OBC)
13 पंकज कुमार 177.3551 ओबीसी (OBC)
14 राम कुमार 177.3188 ओबीसी (OBC)
15 सुरेंद्र चौधरी 176.4855 ओबीसी (OBC)
16 तिलक राज गुर्जर 176.4130 एमबीसी (MBC)
17 अशोक 176.3949 ओबीसी (OBC)
18 नितेश कुमार भगौद 176.1957 ओबीसी (OBC)
19 कमलेश सुथार 175.7246 ओबीसी (OBC)
20 तसिल खान 175.7065 ओबीसी (OBC)
आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 850 पदों के लिए करीब 2300 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 2 नवंबर 2025 को आयोजित हुई परीक्षा में 5 लाख 12 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। अभ्यर्थी कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार जनरल कैटेगरी की कटऑफ 166.5399 (83 प्रतिशत) रही है।
वीडीओ परीक्षा 2 नवम्बर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 850 ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 683 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 167 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। परीक्षा के लिए करीब 5.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
क्या रही कटऑफ
श्रेणी (Category) उप-श्रेणी कट-ऑफ अंक सामान्य (GEN)
सामान्य (GEN) 166.5399
महिला (FEM) 161.0145
विधवा (WID.) 111.2681
भूतपूर्व सैनिक (EX) 141.6486
अनुसूचित जाति (SC)
सामान्य (GEN) 151.8478
महिला (FEM) 144.6558
विधवा (WID.) 91.6848
भूतपूर्व सैनिक (EX) 79.7645
अनुसूचित जनजाति (ST)
सामान्य (GEN) 148.0978
महिला (FEM) 144.1123
विधवा (WID.) 84.0399
भूतपूर्व सैनिक (EX) 70.5797
सामान्य-EWS
सामान्य (GEN) 161.5399
महिला (FEM) 158.4058
विधवा (WID.) 105.4167
भूतपूर्व सैनिक (EX) 132.7174
ओबीसी (OBC)
सामान्य (GEN) 164.7464
महिला (FEM) 157.9891
विधवा (WID.) 107.3732
भूतपूर्व सैनिक (EX) 133.5688
एमबीसी (MBC) सामान्य (GEN) 158.5145
महिला (FEM) 157.6087





