Hindi Newsकरियर न्यूज़RSSB VDO Cut off : Rajasthan VDO Cut off marks check download cutoff pdf
RSSB VDO Cut off : राजस्थान वीडीओ में EWS से ऊपर OBC कटऑफ, देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ

RSSB VDO Cut off : राजस्थान वीडीओ में EWS से ऊपर OBC कटऑफ, देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ

संक्षेप:

RSSB VDO Cut off : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 850 पदों के लिए करीब 2300 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Dec 20, 2025 10:28 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

RSSB VDO Cut off : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 850 पदों के लिए करीब 2300 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 2 नवंबर 2025 को आयोजित हुई परीक्षा में 5 लाख 12 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। अभ्यर्थी कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार जनरल कैटेगरी की कटऑफ 166.5399 (83 प्रतिशत) रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्रेणी (Category) उप-श्रेणी कट-ऑफ अंक टिप्पणी (Remarks)

सामान्य (GEN)

सामान्य (GEN) 166.5399

महिला (FEM) 161.0145

विधवा (WID.) 111.2681

भूतपूर्व सैनिक (EX) 141.6486

नुसूचित जाति (SC)

सामान्य (GEN) 151.8478

महिला (FEM) 144.6558

विधवा (WID.) 91.6848

भूतपूर्व सैनिक (EX) 79.7645

अनुसूचित जनजाति (ST)

सामान्य (GEN) 148.0978

महिला (FEM) 144.1123

विधवा (WID.) 84.0399

भूतपूर्व सैनिक (EX) 70.5797

सामान्य-EWS

सामान्य (GEN) 161.5399

महिला (FEM) 158.4058

विधवा (WID.) 105.4167

भूतपूर्व सैनिक (EX) 132.7174

ओबीसी (OBC)

सामान्य (GEN) 164.7464

महिला (FEM) 157.9891

विधवा (WID.) 107.3732

भूतपूर्व सैनिक (EX) 133.5688

एमबीसी (MBC) सामान्य (GEN) 158.5145

महिला (FEM) 157.6087

वीडीओ परीक्षा 2 नवम्बर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 850 ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 683 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 167 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। परीक्षा के लिए करीब 5.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।