Hindi Newsकरियर न्यूज़RSSB VDO Admit Card out direct Link : rsmssb rajasthan RSSB VDO amit card download pdf rssb
RSSB VDO Admit Card OUT, Link : राजस्थान वीडीओ एडमिट कार्ड sso.rajasthan.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

RSSB VDO Admit Card OUT, Link : राजस्थान वीडीओ एडमिट कार्ड sso.rajasthan.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

संक्षेप:

RSSB VDO Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वीडीओ यानी ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपने एसएसओ आईडी से sso.rajasthan.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

Thu, 30 Oct 2025 01:41 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RSSB VDO Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वीडीओ यानी ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपने एसएसओ आईडी से sso.rajasthan.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एग्जाम सिटी जारी की जा चुकी है। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पेपर एक ही पारी में 2 नवम्बर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 850 ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 683 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 167 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। परीक्षा के लिए करीब 5.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इससे हर पद के लिए लगभग 648 आवेदकों में मुकाबला होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एंट्री टाइम

- वीडीओ भर्ती परीक्षा में भी सुबह 10 बजे के बाद केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी से कहा गया है कि वे दो घंटे पहले रिपोर्ट करें।

घड़ी बैन

परीक्षा केन्द्र में आपको किसी भी प्रकार की घड़ी पहनकर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी इसलिए घड़ी पहनकर नहीं आएं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में अपने साथ नीले रंग का पारदर्शी बॉल पैन के अलावा किसी प्रकार का पैन, पानी की बोतल, पर्स, बैग, ज्योमैट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, न कैलकुलेटर, तख्ती/पैड/गत्ता, पैनड्राइव, रबर, लॉग टेबिल, स्कैनर, किताबें, नोटबुक, पर्चियां, व्हाइटनर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन एवं पेजर, अन्य किसी प्रकार का संचार उपकरण, स्लाईड रूल, किसी भी प्रकार का हथियार आदि लेकर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

RSSB VDO Exam Admit Card 2025 Link

ड्रेस कोड

इस परीक्षा में आगामी सर्दियों को देखते हुए चयन बोर्ड ने गर्म कपड़े पहनकर आने की अनुमति दी है। अभ्यर्थी स्वेटर, कोट, पूरी बांहों के गर्म कपड़े (जिनमें मेटल के बटन नहीं लगे हों) पहनकर आ सकेंगे। हवाई चप्पल, सैंडल, जूते-मोजे के अलावा पुरुष आधी और पूरी आस्तीन का शर्ट, टी-शर्ट महिला अभ्यर्थी सलवार-सूट, साड़ी, आधी-पूरी आस्तीन का शर्ट, टी-शर्ट पहनकर आ सकती हैं। हाथों में कांच की चूड़ियां भी पहनकर आने की अनुमति होगी।

160 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे

पेपर में भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल, कृषि, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति और बेसिक कम्प्यूटर से जुड़े कुल 160 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।

200 अंकों के इस पेपर के लिए कुल 3 घंटे 10 मिनट का समय मिलेगा।

फोटो आईडी और एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी अपने साथ परीक्षा में अपने एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी या प्रिंट आउट और वैलिड फोटो आईडी कार्ड जरूर लेकर जाएं। आधार कार्ड पर जन्मतिथि छपी होना जरूरी है। विशेष हालात में पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक से मिलान किया जाएगा।

प्रश्न पत्र अपने साथ नहीं लेकर जा सकेंगे

परीक्षा समाप्त होने पर, अभ्यार्थियों को OMR शीट की कार्बन प्रति अपने साथ ले जाने की अनुमति है। प्रश्न पत्र अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे।

⦁ आंसर-की व प्रश्न पत्र एग्जाम के 72 घंटे के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। 100 रुपये देकर आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।

फोटो की सॉफ्टवेयर से होगी जांच

उपस्थिति पत्रक पर चिपकाने के लिए 2.5 सेमी * 2.5 सेमी के नए रंगीन फोटो, पारदर्शी नीला बॉल पेन साथ लेकर आएं। फोटो एक माह से ज्यादा पुराना न हो। सभी फोटो की सॉफ्टवेयर से जांच की जाएगी।

हर प्रश्न के 5 विकल्प

हर प्रश्न के पांच विकल्प होंगे। अगर पहले चार विकल्पों में से यदि अभ्यर्थी कोई प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो पांचवा विकल्प/गोला को गहरा करना होगा। यदि पांचों विकल्पों में से कोई भी विकल्प/गोला गहरा नहीं किया गया तो उस प्रश्न के अंक काल/3 भाग काट लिया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।