Hindi Newsकरियर न्यूज़RSSB RPSC Vacancy 2026: rajasthan government job calendar 2026 download pdf ras vdo recruitment notification exam dates
RSSB , RPSC : राजस्थान सरकार ने 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर किया जारी, देखें RAS समेत कहां कितनी वैकेंसी, परीक्षा कब

RSSB , RPSC : राजस्थान सरकार ने 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर किया जारी, देखें RAS समेत कहां कितनी वैकेंसी, परीक्षा कब

संक्षेप:

RSSB , RPSC Vacancy 2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में एक लाख पदों पर भर्तियों का कैलेंडर ( rajasthan government job calendar 2026 ) जारी किया। राजस्थान सरकारी की ओर से जारी 1 लाख भर्तियों के कैलेंडर में 44 भर्तियां शामिल हैं।

Jan 13, 2026 02:51 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

RSSB , RPSC Vacancy 2026 : युवा दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में एक लाख पदों पर भर्तियों का कैलेंडर ( Rajasthan government job calendar 2026 ) जारी किया। सीएम ने कहा कि अगले तीन साल में 15 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। राजस्थान सरकारी की ओर से जारी 1 लाख भर्तियों के कैलेंडर में 44 भर्तियां शामिल हैं। इसके मुताबिक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल नई भर्ती में 4000 पद होंगे जिसकी परीक्षा जून-जुलाई में होगी। आरएएस भर्ती में 500 पद होंगे। प्रीलिम्स एग्जाम मई में होगा। 3430 पदों के लिए वीडीओ भर्ती परीक्षा दिसंबर में होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जनवरी में 8, फरवरी में 3, मार्च में 1 परीक्षा, अप्रैल में 4 परीक्षाएं होंगी। मई में 3 परीक्षाएं, जून में 2 परीक्षाएं, जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्टूबर में 3-3 परीक्षाएं, नवंबर में 2 और दिसंबर में 4 भर्ती परीक्षाएं होंगी। शिक्षा विभाग में 10 हजार, स्कूल व्याख्याता के 3725 पदों के लिए परीक्षा होगा। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2214 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 322 पदों पर होगी। इस भर्ती की परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 44 में से 22 भर्तियां कराएगा, लगभग 35,000 पदों पर। नए नियम अनुसार अब रिजल्ट निकालने से पहले पदों में 100% वृद्धि की जा सकती है।

क्रम, परीक्षा का नाम, पदों की संख्या, परीक्षा माह

1 प्राध्यापक भर्ती - 2025 09 जनवरी

2 राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) सीधी भर्ती परीक्षा - 2025 5449 जनवरी

3 राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) (विज्ञान गणित) सीधी भर्ती परीक्षा - 2025 1043 जनवरी

4 राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल- II) (सामाजिक अध्ययन) सीधी भर्ती परीक्षा - 2025 296 जनवरी

5 राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल- II) (अंग्रेजी) सीधी भर्ती परीक्षा - 2025 221 जनवरी

6 राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल- II) (हिन्दी) सीधी भर्ती परीक्षा - 2025 174 जनवरी

7 राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) (संस्कृत) सीधी भर्ती परीक्षा - 2025 187 जनवरी

8 राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) (संस्कृत) सीधी भर्ती परीक्षा - 2025 389 जनवरी

9 शिक्षा विभाग (विभिन्न पद) 10000 जनवरी - मार्च

10 सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती - 2025 09 फ़रवरी

11 कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती - 2025 13 फ़रवरी

12 आयुष मिशन के विभिन्न पद 1548 फ़रवरी

13 सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती - 2024 (मुख्य परीक्षा) 1014 मार्च

14 उप निरीक्षक पुलिस परीक्षा - 2025 1015 अप्रैल

15 कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 1100 अप्रैल

16 पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती - 2025 1100 अप्रैल

17 सहायक कृषि अभियंता भर्ती - 2025 281 अप्रैल

18 प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल) 136 मई

19 प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान) 668 मई

20 व्याख्याता, व्याख्याता कृषि एवं कोच संयुक्त भर्ती - 2025 (माध्यमिक शिक्षा) 3725 मई - जून

rajasthan government job calendar 2026

21 राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त) परीक्षा 500 मई

22 महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 72 जून

23 वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 259 जून

24 कानिस्टेबल परीक्षा 4000 जून-जुलाई

25 लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 10644 जुलाई

26 वरिष्ठ अध्यापक संयुक्त भर्ती - 2025 (माध्यमिक शिक्षा) 6500 जुलाई

27 कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती - 2025 12 जुलाई

28 जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (विभिन्न पद) 3000 जुलाई-अगस्त

29 वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 322 अगस्त

30 बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2214 अगस्त

31 सांख्यिकी अधिकारी भर्ती - 2025 113 अगस्त

32 शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 1079 सितम्बर

33 निरीक्षक कारखाना एवं बायलर्स भर्ती - 2025 12 सितम्बर

34 निरीक्षक कारखाना (रसायन) भर्ती - 2025 01 सितम्बर

35 सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती - 2025 09 अक्टूबर

36 सफाई कर्मचारी भर्ती 24793 अक्टूबर

37 ऊर्जा विभाग (विभिन्न पद) 2000 अक्टूबर

38 विविध पद 6000 अक्टूबर - दिसम्बर

39 संरक्षण अधिकारी भर्ती - 2025 12 नवम्बर

40 कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती 774 नवम्बर

41 संविदा टीचिंग एसोसिएट सीधी भर्ती परीक्षा 3500 दिसम्बर

42 ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 3430 दिसम्बर

43 चिकित्सा अधिकारी भर्ती 600 दिसम्बर

44 नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल भर्ती 2000 दिसम्बर

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।