Hindi Newsकरियर न्यूज़RSSB Rajasthan 4th Grade: RSMSSB 1400 objections against 150 questions in Rajasthan Grade 4 exam VDO result date
RSSB : राजस्थान ग्रेड 4 के 150 प्रश्नों पर 1400 आपत्तियां, आयोग ने VDO रिजल्ट डेट भी बताई

RSSB : राजस्थान ग्रेड 4 के 150 प्रश्नों पर 1400 आपत्तियां, आयोग ने VDO रिजल्ट डेट भी बताई

संक्षेप:

RSSB Rajasthan 4th Grade , VDO Result date : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के 6 पेपर के 600 प्रश्नों में से 150 प्रश्नों पर लगभग 1400 ऑब्जेक्शन प्राप्त हुए हैं।

Dec 10, 2025 08:06 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

RSSB Rajasthan 4th Grade , VDO Result date : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के 6 पेपर के 600 प्रश्नों में से 150 प्रश्नों पर लगभग 1400 ऑब्जेक्शन प्राप्त हुए हैं। ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा की आंसर-की आपत्तियां 6 दिसंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक ली गई थीं। परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित और बेसिक कंप्यूटर जैसे विषय शामिल थे। इसमें गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी तय की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आपको बता दें कि बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती–2024 के लिए इसी साल मार्च अप्रैल माह में आवेदन लिए गए थे। परीक्षा 19 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित करवाई जा चुकी है। राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर बहाली होगी। रिक्तियों में 48199 पद नॉन टीएसपी और 5550 पद टीएसपी के लिए हैं। इस भर्ती में 24 लाख 76 हजार आवेदन आए थे। इसमें से 85.9 फीसदी यानी 21.17 लाख अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।

वीडीओ रिजल्ट डेट पर भी बोला आयोग

अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है वीडीओ का रिजल्ट 12 दिसंबर तक जारी करने का प्रयास है। परीक्षा 2 नवम्बर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हुई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 850 ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें 683 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 167 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। परीक्षा के लिए करीब 5.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।