Hindi Newsकरियर न्यूज़RSSB LDC Vacancy 2026: RSMSSB Clerk Rajasthan LDC Recruitment notification cet 12th level exam dates apply
RSSB LDC Vacancy : राजस्थान में एलडीसी के 10644 पदों पर भर्ती, CET पास योग्य, जानें परीक्षा तिथि

RSSB LDC Vacancy : राजस्थान में एलडीसी के 10644 पदों पर भर्ती, CET पास योग्य, जानें परीक्षा तिथि

संक्षेप:

RSSB LDC Vacancy 2026: राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में एलडीसी (LDC) के रिक्त 10,644 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी होने वाला है। RSMSSB अगले सप्ताह कभी भी इसका विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

Jan 10, 2026 02:37 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

RSSB LDC Vacancy : राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में एलडीसी (LDC) के रिक्त 10,644 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी होने वाला है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) अगले सप्ताह कभी भी इसका विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। यह भर्ती CET (12वीं लेवल ) के स्कोर के आधार पर आयोजित की जाएगी। कैलेंडर के अनुसार इस भर्ती की लिखित परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने यह साफ कर दिया है कि एलडीसी भर्ती परीक्षा के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं है। यह पूर्व के सिलेबस के मुताबिक ही होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हजारों रह जाएंगे वंचित

इस भर्ती में प्रदेश के हजारों अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं क्योंकि एलडीसी पदों के लिए समान पात्रता परीक्षा (CET - सीनियर सेकेंडरी स्तर) क्वालीफाई होना अनिवार्य है। अब हजार युवा इस भर्ती को सीईटी से बाहर रखने की मांग कर रहे हैं।

महिला पर्यवेक्षक भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB/RSSB) ने राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। कुल 72 पदों पर योग्य महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन 5 फरवरी 2026 तक लिए जाएंगे। आवेदन उम्मीदवार कर सकेंगी, जिन्होंने स्नातक स्तर की राजस्थान CET 2024 परीक्षा पास की है।

योग्यता - महिला पर्यवेक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त कंप्यूटर पाठ्यक्रम का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:RSMSSB ने बताया, कब आएंगे राजस्थान शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड

एग्रीकल्चर वालों के लिए राजस्थान में निकली 1100 सरकारी वैकेंसी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1100 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन के लिए फॉर्म लिंक भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर 13 जनवरी से खुलेगा। इसके बाद अभ्यर्थी अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 तक इस भर्ती में आवेदन कर पाएंगे।

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (कृषि) या बीएससी (कृषि उद्यान) ऑनर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड 10+2 योजना के अधीन कृषि के साथ सीनियर उच्च माध्यमिक या पुरानी योजना के अधीन कृषि के साथ उच्च माध्यमिक योग्यता वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।