
RSSB Grade 4 Result 2025 ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का फैसला कल, बोर्ड चेयरमैन का बड़ा ऐलान
RSSB Grade 4 Result 2025: लंबे इंतजार के बाद राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती का रिजल्ट कल आएगा। RSSB चेयरमैन ने तारीख की पुष्टि की है। इस परीक्षा के जरिए करीब 53 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है।
RSSB Grade 4 Result 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आखिरकार ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा 2025 के रिजल्ट की तारीख तय कर दी है। बोर्ड के अनुसार, RSSB Grade 4 Result 2025 कल यानी 16 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट को लेकर चल रही अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। RSSB के चेयरमैन आलोक राज ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर रिजल्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज बोर्ड की बैठक में कई अहम एजेंडों को मंजूरी दी गई है।
उनके अनुसार, बैठक में ग्रेड 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, कंडक्टर भर्ती के प्री डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रिजल्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के प्री डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन परिणाम को स्वीकृति दी गई है। साथ ही उन्होंने मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई भी दी।
RSSB Grade 4 Result 2025: 16 जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड होगा रिजल्ट
बोर्ड चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि RSSB Grade 4 Result 2025 को 16 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
RSSB Grade 4 Result 2025: 53,749 पदों पर चल रही है भर्ती प्रक्रिया
RSSB ग्रेड 4 भर्ती 2025 के तहत राज्यभर में कुल 53,749 पदों को भरा जाना है। यह भर्ती अभियान राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी चतुर्थ श्रेणी भर्तियों में से एक माना जा रहा है। ग्रेड 4 की लिखित परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2024 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
RSSB Grade 4 Result 2025: आगे क्या होगी चयन प्रक्रिया?
लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन और दस्तावेजों की सफल जांच के आधार पर किया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
RSSB Grade 4 Result 2025: RSSB Grade 4 Result 2025 कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
2. होमपेज पर मौजूद “Results” सेक्शन पर क्लिक करें
3. “RSSB Grade 4 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
4. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें (यदि मांगी जाए)
5. स्क्रीन पर रिजल्ट PDF खुल जाएगा
6. PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें
RSSB Grade 4 Result 2025: उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने से पहले अपने लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और किसी भी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




