Hindi Newsकरियर न्यूज़RSSB Forest Guard Recruitment 2026 for 259 Forester posts, apply online now check elegibility 12th Pass sarkari naukri
RSSB Forest Guard Recruitment 2026: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026, 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

RSSB Forest Guard Recruitment 2026: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026, 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

संक्षेप:

Rajasthan Forester Recruitment 2026: 'राजस्थान वनपाल भर्ती 2026' का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान वन विभाग में वनपाल के 259 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

Jan 06, 2026 05:33 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RSSB Forest Guard Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने प्रदेश के युवाओं के लिए नए साल का बड़ा तोहफा पेश किया है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर 'राजस्थान वनपाल भर्ती 2026' का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वर्दी वाली नौकरी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 तय की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भर्ती का विवरण और पद

इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान वन विभाग में वनपाल के 259 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और मेरिट के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) दोनों के लिए निकाली गई है, जिसके बारे में आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

वनपाल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS) और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। बोर्ड द्वारा पूर्व में विगत 03 वर्ष में वनपाल भर्ती नहीं होने के कारण समस्त आवेदकों को अब अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की अतिरिक्त छूट देय होगी।

RSSB Forest Guard Recruitment 2026 Notification Link

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Recruitment' सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) का उपयोग करना होगा। बोर्ड ने सलाह दी है कि उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान सुनिश्चित करें। आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या ई-मित्र के माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता वनपाल बनने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा।

लिखित परीक्षा: सबसे पहले एक ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सामान्य ज्ञान, राजस्थान का भूगोल, इतिहास और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड और दौड़ जैसी शारीरिक दक्षता परीक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: अंत में सफल उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।