RSSB CET : राजस्थान सीईटी को लेकर बड़ा फैसला, अब 3 साल वैधता, नेगेटिव मार्किंग नहीं, कठिन आएगा पेपर

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RSSB CET : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न भर्तियों के स्क्रीनिंग टेस्ट के तौर पर होने वाली समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। चयन बोर्ड ने सीईटी प्रमाणपत्र की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी है।

RSSB CET : राजस्थान सीईटी को लेकर बड़ा फैसला, अब 3 साल वैधता, नेगेटिव मार्किंग नहीं, कठिन आएगा पेपर

RSSB CET : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने विभिन्न भर्तियों के स्क्रीनिंग टेस्ट के तौर पर होने वाली समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। चयन बोर्ड ने सीईटी प्रमाणपत्र की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल कर दी है। इससे राज्य में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों को राहत मिलेगी। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि इस बार परीक्षा का स्तर कठिन रखा जाएगा, ताकि सीमित संख्या में अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हों। स्नातक स्तर की सीईटी के आवेदन जून में और सीनियर सेकेंडरी स्तर के आवेदन जुलाई में शुरू हो सकते हैं।

आपको बता दें कि सीईटी स्नातक स्तर के 8.78 लाख और सीनियर सेकंडरी स्तर के 9.17 लाख अभ्यर्थियों की पात्रता फरवरी 2026 में समाप्त हो चुकी है। कई भर्तियां लटक गई हैं।

पासिंग मार्क्स जस के तस

पहले की तरह सीईटी में पात्रता के लिए 40 फीसदी अंक लागू रहेंगे। आरक्षित वर्ग को 5 फीसदी अंक की छूट भी मिलती रहेगी।

पेपर आएगा मुश्किल

रिपोर्ट के मुताबिक चयन बोर्ड ने बताया है कि इस बार सीईटी 2026 एग्जाम में पेपर का स्तर स्टैंडर्ड और अपेक्षाकृत कठिन रखा जाएगा, ताकि काफी ज्यादा संख्या में अभ्यर्थी मेन्स के लिए पात्र न हो जाएं। बोर्ड का प्रयास रहेगा कि लगभग 3 से 4 लाख अभ्यर्थी ही पात्र हों ताकि मुख्य परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराई जा सके।

परीक्षा स्कीम और विस्तृत पाठ्यक्रम

बोर्ड ने सीईटी सीनियर सेकेंडरी पात्रता परीक्षा में 300 अंक के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर की अवधि 3 घंटे की होगी। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 12वीं स्तर के प्रश्न मल्टीपल चॉइस वाले ही होंगे।

सीईटी एग्जाम पैटर्न

कुल प्रश्न: 150 (सभी वस्तुनिष्ठ)

कुल अंक: 300 (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का)

समय: 180 मिनट (3 घंटे)

नेगेटिव मार्किंग: कोई प्रावधान नहीं

12वीं स्तर की सीईटी से वनपाल, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती, छात्रावास अधीक्षक, क्लर्क ग्रेड II, जमादार ग्रेड - II, जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां होती है। अगर किसी भी अभ्यर्थी को इन छह तरह के पदों के लिए आवेदन करना है तो उसे पहले 12वीं स्तर का सीईटी देना होगा। ग्रेजुएशन स्तर की सीईटी से प्लाटून कमांडर, जेलर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड II, जूनियर अकाउंटेंट, पटवारी, जिलेदार, विलेज डेवलेपमेंट ऑफिसर, सुपरवाइजर (मेल एंड फीमेल), तहसील रेवन्यू अकाउंटेंट के पद भरे जाएंगे।

सीईटी पाठ्यक्रम में इन विषयों पर रहेगा जोर

सीईटी सिलेबस में राजस्थान के सामान्य ज्ञान को विशेष प्राथमिकता दी गई है। राजस्थान का इतिहास व संस्कृति में प्राचीन सभ्यताएं जिसमें कालीबंगा, आहड़ आदि, प्रमुख राजवंश, स्थापत्य कला, स्वतंत्रता आंदोलन, लोक भाषाएं, संत, लोक देवता और मेले-त्योहार। भूगोल में भारत के पर्वत, नदियां और वन्य जीव सहित राजस्थान की जलवायु, मृदा, खनिज संपदा और जनसंख्या आंकड़े। राजनीति व अर्थव्यवस्था में भारतीय संविधान की प्रकृति, मौलिक अधिकार और राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था। राज्य की प्रमुख कृषि आधारित योजनाएं और औद्योगिक विकास।

दैनिक विज्ञान में भौतिक-रासायनिक परिवर्तन, धातु-अधातु, कार्बन के रूप, प्रकाश का परावर्तन, अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी, आनुवंशिकी, रक्त समूह और मानव रोग। गणित व रीजनिंग में वैदिक विधि से वर्ग-मूल, लाभ-हानि, प्रतिशत, त्रिकोणमिति, माध्य-विचलन और तार्किक क्षमता।

भाषा ज्ञान के तहत सामान्य हिन्दी (संधि, समास, मुहावरे) और जनरल इंग्लिश। कम्प्यूटर व करंट अफेयर्स में एमएस ऑफिस का ज्ञान और राजस्थान व अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं। वर्तमान में चर्चित व्यक्ति, स्थान और खेलकूद संबंधी गतिविधियों से जुड़े प्रश्नों का समावेश भी पाठ्यक्रम में किया गया है, जो परीक्षार्थियों की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।