RSSB Recruitment 2026: राजस्थान के माध्यमिक और संस्कृत शिक्षा विभाग में निकली 3951 पदों पर भर्ती, 23 जून है आखिरी डेट
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इस वक्त राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक की बंपर भर्ती की प्रक्रिया शुरू है। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3900 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है।

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इस वक्त राजस्थान में कंप्यूटर अनुदेशक की बंपर भर्ती की प्रक्रिया शुरू है। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3900 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक आवेदक राजस्थान सरकार के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल (SSO Rajasthan Portal) या बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है। चलिए जानते हैं इस वैकेंसी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।
3951 पदों पर भर्ती
RSSB इस नई भर्ती के जरिए माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में कुल मिलाकर 3951 पदों को भर रहा है। इसमें सबसे ज्यादा पोस्ट माध्यमिक शिक्षा विभाग में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के हैं। टोटल पदों में से 3415 रिक्तियां इसी पोस्ट के लिए आई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग में सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 300 पद हैं, जिनमें 268 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 32 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं। वहीं संस्कृत शिक्षा विभाग । वहीं, संस्कृत शिक्षा विभाग के स्कूलों के लिए 22 सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 20 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 2 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं।
आवेदन के लिए आखिरी तारीख
इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। यदि फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो बोर्ड 26 जून से 28 जून 2026 के बीच एप्लीकेशन करेक्शन विंडो भी ओपन करेगा।
इस भर्ती अभियान के तहत राजस्थान सरकार राज्य के स्कूलों में आईटी शिक्षा को मजबूत करने के लिए कुल 3951 कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर नियुक्तियां करेगी। इनमें 322 पद सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, भर्ती के तहत 3629 पद बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए निर्धारित किए गए हैं।
आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम और 40 वर्ष से ज्यादा उम्र न हो। ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को छूट मिलेगी।
वेतन
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर को पे मैट्रिक्स लेवल-08 और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर को पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के आधार पर वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा (पेपर-I और पेपर-II)
शैक्षणिक योग्यता
सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल या संबंधित इंजीनियरिंग विषयों में एमई/एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एमएससी (कंप्यूटर साइंस/आईटी), एमसीए, बी-लेवल या सी-लेवल योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। संबंधित विषय में समकक्ष या उससे उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र माने जाएंगे।
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक (Graduation) के साथ ए-लेवल या एक वर्षीय पीजीडीसीए (PGDCA) होना चाहिए। इसके अलावा बीई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस, आईटी, ईसीई, ईई, ईईई, ईआईसी, टीआईई आदि) में डिग्रीधारक अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। बीएससी (कंप्यूटर साइंस/आईटी) और बीसीए करने वाले उम्मीदवार भी इस पद के लिए पात्र हैं।
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों को सबसे पहले राजस्थान के SSO पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
इसके बाद Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal पर जाकर Apply Now विकल्प चुनना होगा।
यदि उम्मीदवार ने पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं कराया है, तो उसे सबसे पहले अपनी श्रेणी (सामान्य या आरक्षित वर्ग), दिव्यांगता की स्थिति और गृह राज्य की जानकारी दर्ज कर निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
OTR के दौरान भरी गई जानकारी आवेदन फॉर्म में स्वतः दिखाई देगी, इसलिए इसे सावधानीपूर्वक भरना जरूरी है।
OTR प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपनी SSO ID के माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
ध्यान रहे कि ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने शरीर पर मौजूद किसी पहचान योग्य निशान (Visible Body Mark) की जानकारी देना अनिवार्य होगा।
एप्लिकेशन फीस का भुगतान करने के बाद फॉर्म को फाइनली सबमिट कर दें और इसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
जनरल, ओबीसी कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 600 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। वहीं ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर, एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए यह शुल्क 400 रुपये तय किया है। अगर फॉर्म में किसी तरह का सुधार किया जाता है, तो इसके लिए 300 रुपये अलग से चार्ज किए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


