Hindi Newsकरियर न्यूज़RSSB 4th Grade Result date: RSMSSB Rajasthan 4th class result kab aayega Merit List PDF cut off
Rajasthan RSSB 4th Grade Result : जारी होने वाला है राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, आएगी कंबाइंड कटऑफ

Rajasthan RSSB 4th Grade Result : जारी होने वाला है राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, आएगी कंबाइंड कटऑफ

संक्षेप:

Rajasthan RSSB 4th Grade Result : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड बहुत जल्द ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। कल 16 जनवरी तक ग्रुप डी भर्ती का परिणाम जारी होने के पूरे आसार है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Jan 15, 2026 11:11 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Rajasthan RSSB 4th Grade Result : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड बहुत जल्द ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। कल 16 जनवरी तक ग्रुप डी भर्ती का परिणाम जारी होने के पूरे आसार है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने कुछ दिन पहले कहा था कि क्लास IV भर्ती रिजल्ट जारी करने को लेकर मीटिंग 15 जनवरी को करने का प्रयास होगा। रिजल्ट 16 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान फोर्थ क्लास भर्ती रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी होगी। चयन बोर्ड ने कहा है कि सभी शिफ्ट की कंबाइंड कट ऑफ होगी, अलग शिफ्ट की अलग अलग नहीं। सिलेक्शन हर शिफ्ट से लगभग बराबर होंगे। हर कैटिगरी की कट ऑफ दिए हुए पदों के वर्गीकरण के हिसाब से ही होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले इस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर आपत्तियां ली जा चुकी हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के 6 पेपर के 600 प्रश्नों में से 150 प्रश्नों पर लगभग 1400 ऑब्जेक्शन प्राप्त हुए थे।

परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित और बेसिक कंप्यूटर जैसे विषय शामिल थे। इसमें गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी तय की गई है।

आपको बता दें कि बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती–2024 के लिए इसी साल मार्च अप्रैल माह में आवेदन लिए गए थे। परीक्षा 19 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित करवाई जा चुकी है। राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर बहाली होगी। रिक्तियों में 48199 पद नॉन टीएसपी और 5550 पद टीएसपी के लिए हैं। इस भर्ती में 24 लाख 76 हजार आवेदन आए थे। इसमें से 85.9 फीसदी यानी 21.17 लाख अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान सरकार ने 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर किया जारी, कहां कितने पद, परीक्षा कब

How to Download the Rajasthan Grade 4 Result 2025 : राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

- ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर पर क्लिक करें और फिर रिजल्ट्स टैब पर क्लिक करें।

- अब 'राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2024-25 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट' लिंक देखें।

- राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट 2025-26 स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।

- अपना रोल नंबर डालने के लिए Ctrl + F फंक्शन (या मोबाइल पर सर्च बार) का इस्तेमाल करें। अगर यह लिस्ट में दिखता है, तो आप अगले स्टेज के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।