RSOS 10th 12th Result OUT, Link : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं 12वीं रिजल्ट में करीब आधे फेल

Feb 14, 2026 12:19 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RSOS 10th 12th Result OUT : शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने 13 फरवरी को शिक्षा संकुल परिसर स्थित राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कार्यालय में कक्षा 10 व 12 अक्टूबर-नवंबर 2025 (स्ट्रीम 2 व पूरक परीक्षा) का परिणाम घोषित किया।

RSOS 10th 12th Result OUT, Link : राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं 12वीं रिजल्ट में करीब आधे फेल

RSOS 10th 12th Result OUT : शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने 13 फरवरी को शिक्षा संकुल परिसर स्थित राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कार्यालय में कक्षा 10 व 12 अक्टूबर-नवंबर 2025 (स्ट्रीम 2 व पूरक परीक्षा) का परिणाम घोषित किया। कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 50.13% रहा। जबकि कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 46.28% रहा। दोनों कक्षाओं में महिलाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत पुरुषों की तुलना में बेहतर रहा है। कक्षा-10 में महिलाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 51.89% था (पुरुषों का 47.43%), जबकि कक्षा-12 में महिलाओं का प्रतिशत 47.51% रहा (पुरुषों का 44.77%)।

कक्षा-10 के परिणाम:

• कुल प्रविष्ट छात्र: इस परीक्षा में कुल 18,101 छात्र (10,953 महिलाएं और 7,148 पुरुष) सम्मिलित हुए।

• उत्तीर्ण छात्र: कुल 9,074 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसमें 5,684 महिलाएं और 3,390 पुरुष शामिल हैं।

• उत्तीर्ण प्रतिशत: कक्षा-10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 50.13% रहा।

• आंशिक उत्तीर्ण: कुल 9,027 छात्र आंशिक रूप से उत्तीर्ण हुए।

कक्षा-12 के परिणाम:

• कुल प्रविष्ट छात्र: कुल 12,874 छात्र (7,095 महिलाएं और 5,779 पुरुष) परीक्षा में बैठे।

• उत्तीर्ण छात्र: कुल 5,958 छात्र सफल रहे, जिनमें 3,371 महिलाएं और 2,587 पुरुष हैं।

• उत्तीर्ण प्रतिशत: कक्षा-12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 46.28% दर्ज किया गया।

• आंशिक उत्तीर्ण: कुल 6,916 छात्र आंशिक रूप से उत्तीर्ण हुए

L

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ओपन स्कूल विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने वाला श्रेष्ठ प्लेटफॉर्म है। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की विवरणिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर निदेशक राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल श्रीमती अनुपमा जोरवाल, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक श्री अशोक कुमार मीणा, सचिव राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल श्रीमती अरुणा शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

RSOS Result : राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट -ऐसे देखें

- राजस्थान ओपन बोर्ड 10th 12th रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsoslanding/ पर विजिट करना होगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर - राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा October-November 2025-26 का परिणाम प्रकाशित किया गया है, कृपया! परिणाम देखने के लिए "View Result" बटन पर क्लिक करें।

- अब आपको एनरोलमेंट नंबर, जन्मतिथि एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट करना होगा।

- इसके बाद नतीजे स्क्रीन पर ओपन हो जायेंगे जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर पाएंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।