RSMSSB CET 12th Level Result 2025: राजस्थान CET 12वीं लेवल रिजल्ट में 9.17 लाख कैंडिडेट पास, अब कहां मिलेगी नौकरी?

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • RSMSSB CET Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीईटी वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में 15.4 लाख में से 9.17 लाख उम्मीदवारों ने पास हुए हैं।

RSMSSB CET 12th Level Result 2025: राजस्थान CET 12वीं लेवल रिजल्ट में 9.17 लाख कैंडिडेट पास, अब कहां मिलेगी नौकरी?

Rajasthan CET Score Card 2024-25: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज 17 फरवरी 2025 को समान पात्रता परीक्षा (12वीं स्तर)- 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

RSMSSB Rajasthan CET 12th Level Result 2025 Pdf

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा 2024 के लिए कुल 1863156 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। राज्य के 50 जिलों में से 28 जिलों में इस परीक्षा का आयोजन हुआ था। यह पात्रता परीक्षा अलग-अलग विभागों की कुल 12 श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए हो रही है। जो इस सीईटी में 40 फीसदी अंक ले आएगा वो इन पदों की भर्ती परीक्षाओं में बैठ सकेगा।

आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया कि "22 से 24 अक्टूबर 2024 तक 6 पालियों में आयोजित की गई सीईटी वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में 15.4 लाख में से 9.17 लाख उम्मीदवारों ने उत्तीर्ण किया है। कुल 900 प्रश्नों में से 6 प्रश्नों को हटा दिया गया है। सभी सफल उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई "

परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को अब यह जानना है कि वे कौन-कौन सी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए क्वालिफाइड हैं।

सीईटी के जरिए ये भर्तियों होगी-

1. राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा वनपाल

2. राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा छात्रावास अधीक्षक

3. राजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवा लिपिक ग्रेड ।।

4. राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिक सेवा कनिष्ठ सहायक

5. आरपीएससी लिपिकवर्गीय सेवा लिपिक ग्रेड - ।।

6. राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (निवारक शाखा) जमादार ग्रेड - ।।

7. राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा कांस्टेबल

8. राजस्थान पंचायती राज कनिष्ठ सहायक

9. राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा) - कनिष्ठ सहायक

10. राजस्थान कृषि उपज मंडी (मंडी समिति कर्मचारी) सेवा कनिष्ठ सहायक

11. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कर्मचारी (संशोधन) लिपिक ग्रेड - ॥

12. राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी सेवा कनिष्ठ सहायक

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़राजस्थान CET 12वीं लेवल रिजल्ट में 9.17 लाख कैंडिडेट पास, अब कहां मिलेगी नौकरी?