
RSMSSB Rajasthan 4th Class Exam : राजस्थान ग्रुप डी भर्ती में डिबार अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी, पकड़ी गई चालाकी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 112 ऐसे अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया था जो पहले से डिबार हैं। आरएसएमएसएसबी और राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने इन अभ्यर्थियों को बैन कर रखा है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 112 ऐसे अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया था जो पहले से डिबार हैं। आरएसएमएसएसबी और राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने इन अभ्यर्थियों को बैन कर रखा है। अब आरएसएमएसएसबी ने इन 112 अभ्यर्थियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। चयन बोर्ड ने इनकी चालाकी पकड़ ली। इन अभ्यर्थियों में से 78 अभ्यर्थियों को चयन बोर्ड ने और 34 अभ्यर्थियों को आरपीएससी ने डिबार कर रखा था। फिर भी इन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया।

परीक्षा देने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले उपस्थित रहें, ताकि तलाशी के बाद समय पर अपने कक्ष में बैठ सकें।
- परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से ठीक एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
- बायोमीट्रिक जांच और फेस स्कैन किया जाएगा।
- ई-प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो युक्त पहचान पत्र और उपस्थिति पत्रक पर चस्पा करने के लिए 2.5 सेमी गुणा 2.5 सेमी साइज का नवीनतम फोटो।
- फोटो का सॉफ्टवेर से जांच की जाएगी।
- नीले रंग का बॉल प्वॉइंट अपने साथ लाएं।
- जींस व जूलरी एवं मेटल वाले कपड़े पहनकर न आएं।
देखें डिबार अभ्यर्थियों की लिस्ट
एडमिट कार्ड आज
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज 12 सितंबर 2025 को जारी होंगे। परीक्षार्थी
recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को गेट एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर जाकर अपनी डेट ऑफ बर्थ व एप्लीकेशन नंबर डालना होगा।
आपको बता दें कि राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19, 20 व 21 सितंबर 2025 को आयोजित होने जा रही है।
चयन बोर्ड ने कहा है कि यदि किस अभ्यर्थी के पहचान पत्र की फोटो तीन साल या उससे अधिक पुरानी है, तो उसे अपडेट करवा लें । परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय आपके मूल पहचान पत्र की फोटो का चेहरे और प्रवेश पत्र की फोटो से मिलान होना आवश्यक है, वरना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस भर्ती में 24 लाख 76 हजार आवेदन आए हैं।





