
RSMSSB Conductor Correction Window: राजस्थान कंडक्टर भर्ती के आवेदन में सुधार का मौका, 13 नवंबर से करें करेक्शन
RSMSSB Conductor Correction Window: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कंडक्टर भर्ती 2025 के आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोलने का फैसला किया है।
RSMSSB Conductor Correction Window: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कंडक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोलने का फैसला किया है। यह उम्मीदवारों के लिए अपने आवेदन को सही करने का आखिरी मौका है ताकि उनकी उम्मीदवारी में कोई परेशानी न आए।

सुधार के लिए खुली रहेगी विंडो
बोर्ड ने बताया है कि आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया 13 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 19 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को इन सात दिनों के भीतर अपने ऑनलाइन आवेदन को चेक करना होगा और आवश्यक सुधार करने होंगे।
किन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार?
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपना आवेदन जमा कर दिया है, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से उसमें बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों को अपनी विभिन्न जानकारियों को सही करने की अनुमति देती है।
पर्सनल डिटेल्स
शैक्षणिक योग्यता
अपलोड की गई फोटो
सिग्नेचर
बोर्ड ने विशेष रूप से जोर दिया है कि सब-कैटेगरी, वैवाहिक स्थिति या TSP एरिया जैसी श्रेणियों में की गई गलती उम्मीदवार की पात्रता और परीक्षा परिणाम को प्रभावित कर सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना फॉर्म बहुत ध्यान से चेक कर लें।
शुल्क और प्रक्रिया-
आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। यह शुल्क जमा करने के बाद ही सुधार स्वीकार किया जाएगा।
RSSB ने साफ किया है कि किसी भी हाल में ऑफलाइन तरीके से कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार ही अपने आवेदन फॉर्म में की गई गलतियों को सुधारने के लिए जिम्मेदार होंगे।
ऐसे करें आवेदन फॉर्म में सुधार-
उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन फॉर्म सही कर सकते हैं।
1. RSMSSB की आधिकारिक पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
2. 'Recruitment' सेक्शन में जाकर कंडक्टर भर्ती 2025 से संबंधित लिंक चुनें।
3. अपने एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक डिटेल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
4. फॉर्म के सभी हिस्सों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और आवश्यक बदलाव करें।
5. सुधार करने के बाद, 300 रुपये का सुधार शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
6. भविष्य के लिए अपडेटेड फॉर्म का कंफर्मेशन स्लिप डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
यह अंतिम अवसर है, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय सीमा से पहले ही सुधार की प्रक्रिया पूरी कर लें।



