RSMSSB CET Score Card : जानें कब तक आएगा राजस्थान सीईटी स्कोर कार्ड, SSO ID से कर सकेंगे चेक

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • RSMSSB CET Score Card : चयन बोर्ड ने बुधवार को कहा कि अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड एक दो दिन में जारी कर दिए जाएंगे। यानी आज या कल सीईटी स्कोर कार्ड जारी हो सकता है।

RSMSSB CET

RSMSSB CET Score Card : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 40 फीसदी से ज्यादा अंक वाले 8 लाख 78 हजार 69 अभ्यर्थी पात्र घोषित किए गए हैं। यानी करीब 75 फीसदी अभ्यर्थी सीईटी में पास हो गए। 1164726 अभ्यर्थी एग्जाम में बैठे थे। चयन बोर्ड ने बुधवार को कहा कि अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड एक दो दिन में जारी कर दिए जाएंगे। यानी आज या कल सीईटी स्कोर कार्ड जारी हो सकता है। अभ्यर्थी अपने https://rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने एसएसओ आईडी से स्कोर कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। सीईटी स्कोर कार्ड एक साल तक वैलिड रहेगा।

सीईटी परीक्षा के जरिए 12 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती के तहत प्लाटून कमांडर, जेलर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड II, जूनियर अकाउंटेंट, पटवारी, जिलेदार, विलेज डेवलेपमेंट ऑफिसर, सुपरवाइजर (मेल एंड फीमेल), तहसील रेवन्यू अकाउंटेंट के पद भरे जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 13 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 27-28 सितंबर 2024 को सीईटी ग्रेजुएशन लेवल का आयोजन किया था।

मकसद में विफल रहा सीईटी

आरएसएमएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा, 'सीईटी एग्जाम कराने का हमारा मकसद आधा अधूरा रह गया। या तो नेगेटिव मार्किंग को नहीं हटाते या योग्यता परसेंटेज को 40 फीसदी से ज्यादा बढ़ाते।' चयन बोर्ड के सचिव डॉ. भाग चंद बधाल ने कहा कि सीईटी ग्रेजुएशन लेवल में 1164726 में से 878069 अभ्यर्थी पास हुए हैं यानी करीब 75 फीसदी। सीईटी कराने का उद्देश्य ही विफल हो गया ।

चयन बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, 'जो है जैसा है उसी परिस्थिति में बेस्ट आउटकम का प्रयास करेंगे। आगे की सीईटी के लिए कार्मिक विभाग को रिक्वेस्ट किया है, और अच्छा तरीका अपनाया जाए, जैसे जो स्नातक सीईटी में पास हों उसे सेकेंडरी सीईटी देने की जरूरत नहीं। और जितने परीक्षा में बैठे उसके फिक्स परसेंटेज को क्वालीफाई करें आदि। मुझे कुछ अनुभवी साथियों ने बताया कि नेगेटिव मार्किंग कुछ वंचित वर्ग, कैटेगरीज क्वालिफाई नहीं हुए तो उनकी सीट्स खाली जाएगी जो बहुत दुखद होता। बस इसी वजह से मैंने नेगेटिव मार्किंग निकाल दी।'

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़जानें कब तक आएगा राजस्थान सीईटी स्कोर कार्ड, SSO ID से कर सकेंगे चेक