RSMSSB CET Score Card Direct Link: राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर का स्कोर कार्ड जारी, फिर भड़के अभ्यर्थी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • RSMSSB CET Score Card Direct Link : राजस्थान सीईटी का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षार्थी recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर SSO ID की मदद से स्कोर कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB CET Score Card

RSMSSB CET Score Card OUT, Download, Direct Link : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 12वीं स्तर की समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षार्थी rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर SSO ID की मदद से स्कोर कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 12वीं स्तर के राजस्थान सीईटी का रिजल्ट सोमवार 17 फरवरी को घोषित किया गया था। ग्रेजुएशन लेवल की तरह स्कोर कार्ड देखकर कई 12वीं सीईटी लेवल के अभ्यर्थियों ने भी नॉर्मलाइजेशन के तरीके पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि नॉर्मलाइजेशन से उनके काफी अंक काटे गए हैं। इतना बड़ा अंतर नॉर्मलाइजेशन से कैसे आ सकता है। कइयों ने कहा कि यह प्री पेपर था अगर भर्ती मुख्य पेपर में ऐसा हो तो बहुत से विद्यार्थियों का भविष्य खराब होता है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा 12वीं लेवल में 9 लाख 17 हजार अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया है। पास हुए ये अभ्यर्थी कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भविष्य में आयोजित होने वाली 12 भर्ती परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। सीईटी 12वीं लेवल का आयोजन पिछले साल 22, 23 और 24 अक्टूबर को किया गया था। इसके लिए 18 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 15 लाख 41 हजार 310 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। राजस्थान में 12वीं पास लेवल के अभ्यर्थियों के लिए साल में एक बार समान पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के स्कोर की वैलिडिटी एक साल की रहेगी।

Direct Link

सीईटी के जरिए ये भर्तियों होगी-

1. राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा वनपाल

2. राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा छात्रावास अधीक्षक

3. राजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवा लिपिक ग्रेड ।।

4. राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिक सेवा कनिष्ठ सहायक

5. आरपीएससी लिपिकवर्गीय सेवा लिपिक ग्रेड - ।।

6. राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (निवारक शाखा) जमादार ग्रेड - ।।

7. राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा कांस्टेबल

8. राजस्थान पंचायती राज कनिष्ठ सहायक

9. राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा) - कनिष्ठ सहायक

10. राजस्थान कृषि उपज मंडी (मंडी समिति कर्मचारी) सेवा कनिष्ठ सहायक

11. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कर्मचारी (संशोधन) लिपिक ग्रेड - ॥

12. राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी सेवा कनिष्ठ सहायक

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर का स्कोर कार्ड जारी, फिर भड़के अभ्यर्थी