Success Story: एक साल के अंदर सैलरी 10 लाख से बढ़कर हुई 80 लाख, रितु मौर्य ने बताई ये खास ट्रिक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Viral Video: भारतीय महिला रितु ने सही स्ट्रैटिजी और लिंक्डइन के जरिए अपना पैकेज 10 लाख से सीधे 80 लाख रुपये कर लिया। उन्होंने घर बैठे हाई-पेइंग रिमोट जॉब पाने के बेहतरीन टिप्स शेयर किए हैं। 

10 LPA to 80 LPA Indian Woman

Ritu maurya salary increase strategy: आजकल के दौर में हर युवा का सपना होता है कि उसे एक ऐसी नौकरी मिले जिसमें मोटी सैलरी के साथ-साथ अपने हिसाब से काम करने की आजादी यानी 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) की सुविधा हो। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय महिला की सफलता की कहानी जमकर वायरल हो रही है, जिसने अपनी सूझबूझ और सही स्ट्रैटिजी के दम पर अपने सालाना पैकेज को सीधे 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 80 लाख रुपये कर लिया। सबसे खास बात यह है कि यह एक रिमोट जॉब है, यानी वे घर बैठे ही विदेशी कंपनी के लिए काम कर रही हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने छात्रों और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कौन से सीक्रेट टिप्स शेयर किए हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी पूरी कहानी

रितु मौर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी इस जादुई सफलता का सफर साझा किया है। रितु ने बताया कि भारत में रहते हुए विदेशी कंपनियों के लिए रिमोट वर्क ढूंढना और इतना बड़ा हाइक (सैलरी में बढ़ोतरी) पाना कोई मुश्किल काम नहीं है। उन्होंने उन सभी जरूरी चीजों को जोड़ा है जो एक साधारण जॉब प्रोफाइल को एक हाई-पेइंग इंटरनेशनल प्रोफाइल में बदल देती हैं। उनकी यह पोस्ट देखते ही देखते युवाओं के बीच वायरल हो गई है और लोग उनके बताए तरीकों को नोट कर रहे हैं।

10 LPA से 80 LPA तक पहुंचने की वो खास स्ट्रेटेजी

रितु ने अपनी पोस्ट में उन जरूरी टूल्स और तौर-तरीकों का जिक्र किया है, जिनका इस्तेमाल कर कोई भी छात्र या वर्किंग प्रोफेशनल अपनी सैलरी में एक बड़ी छलांग लगा सकता है-

लिंक्डइन का सही इस्तेमाल: उन्होंने बताया कि सिर्फ लिंक्डइन (LinkedIn) पर प्रोफाइल बना लेना काफी नहीं है। आपको अपनी प्रोफाइल को इस तरह ऑप्टिमाइज करना होगा कि विदेशी रिक्रूटर्स की नजर उस पर आसानी से पड़े। अपनी स्किल्स और उपलब्धियों को स्पष्ट रूप से हाइलाइट करें।

रिज्यूमे (CV) को बनाएं खास: इंटरनेशनल लेवल पर काम करने के लिए आपका रिज्यूमे भी उसी स्टैंडर्ड का होना चाहिए। रितु ने सलाह दी कि रिज्यूमे को छोटा, क्रिस्प और केवल जरूरी जानकारियां ही लिखें। जो चीजें जरूरी नहीं हैं उन्हें लिखने से बचें।

इंटरव्यू की तैयारी: विदेशी कंपनियों के इंटरव्यू का पैटर्न भारतीय कंपनियों से थोड़ा अलग होता है। वहां आपकी प्रॉब्लम-सॉल्विंग एबिलिटी और कम्युनिकेशन स्किल्स को ज्यादा परखा जाता है। इसके लिए पहले से मॉक इंटरव्यू की प्रैक्टिस करना बेहद मददगार साबित होता है।

अपस्किलिंग है जरूरी: रितु के मुताबिक, जॉब मार्केट में जिन नई तकनीकों या स्किल्स की डिमांड सबसे ज्यादा है, उन्हें लगातार सीखते रहना चाहिए। जब आपके पास कोई ऐसी स्किल होती है जो दूसरों के पास नहीं है, तो कंपनियां आपको मुंहमांगी सैलरी देने को तैयार हो जाती हैं।

छात्रों के लिए क्यों जरूरी है यह प्रेरणा?

यह कहानी कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों और फ्रेशर्स के लिए एक आंखें खोलने वाली है। अक्सर छात्रों को लगता है कि बड़ा पैकेज पाने के लिए केवल आईआईटी (IIT) या आईआईएम (IIM) जैसे बड़े संस्थानों की डिग्री ही जरूरी है, या फिर विदेश जाकर ही मोटी कमाई की जा सकती है। लेकिन रितु की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर आपके पास सही स्किल सेट है और आपको जॉब सर्च करने की सही तकनीक पता है, तो आप भारत के किसी भी कोने में बैठकर डॉलर में कमाई कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़एक साल के अंदर सैलरी 10 लाख से बढ़कर हुई 80 लाख, रितु मौर्य ने बताई ट्रिक