
Railway Apprentice Vacancy 2025: रेलवे में 2865 अप्रेंटिस पदों के लिए 10वीं -12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट कल
Railway Apprentice Bharti 2025: दक्षिण रेलवे (SR) की ओर से कल 29 सितंबर 2025 को 2865 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी nitplrrc.com पर जाकर अप्लाई करें।
RRC Western Railway Apprentice Recruitment 2025: पश्चिमी रेलवे (WR) की ओर से कल 29 सितंबर 2025 को 2865 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। तो आप इंतजार किस बात का कर रहे हैं, अभी आधिकारिक वेबसाइट nitplrrc.com पर जाएं और अपना आवेदन फॉर्म जमा कीजिए। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि कल 29 सितंबर 2025 है और साथ ही साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि भी कल 29 सितंबर 2025 ही है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की योग्यता-
1. आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम उम्र उम्मीदवारों की 24 वर्ष तय की गई है।
2. एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
3. पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की राहत दी जाएगी।
4. उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं/बारहवीं या इसके बराबर शिक्षा प्राप्त की हो। उम्मीदवार ने कक्षा दसवीं परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा कैंडिडेट के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आवेदन शुल्क-
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 141 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को 41 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।





