Central Railway Apprentice Recruitment: सेंट्रल रेलवे में 10वीं पास लिए सुनहरा मौका, 2418 अप्रेंटस पदों पर निकली भर्ती
Central Railway Recruitment 2025: रेलवे भर्ती सेल ने सेंट्रल रेलवे में 2418 अप्रेंटसशिप पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाना होगा।

Central Railway Apprentice Recruitment 2025: अगर आप भी रेलवे में नौकरी का सपना देख रहें हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटसशिप के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे 2418 पदों पर नियुक्ति करेगा। रेलवे में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए आज ही आवेदन करें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 12 अगस्त, 2025 से शुरू हो गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 सितंबर, 2025 शाम 5 बजे तक का समय है।
शैक्षणिक योग्यता-
उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पास किया हो। इसके अलावा उनके पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) में सर्टिफिकेट होना चाहिए।
उम्मीदवार की आयु सीमा-
सेंट्रल रेलवे में निकले पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की उम्र में राहत दी गई है। एससी और एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी गई है।
एप्लीकेशन फॉर्म की फीस-
जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी। इसके अलावा एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है। एप्लीकेशन फीस को उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा।
सिलेक्शन प्रक्रिया-
उम्मीदवारों का चयन आईटीआई और दसवीं में प्राप्त अंकों के औसत के आधारित पर किया जाएगा। इसके बाद एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
उम्मीदवार कैसे RRC CR अप्रेंटसशिप पदों के लिए फॉर्म भरें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको RRC CR अप्रेंटसशिप भर्ती 2025 के लिए दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपनी जरूरी जानकरी भरकर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
4. इसके बाद आपको मांगे गए डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म की फीस भरनी होगी।
6. अब आप को सबमिट पर क्लिक कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।
7. अब आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स




