
Railway Apprentice Recruitment: 2418 अप्रेंटिस पदों पर 10वीं पास फौरन कर लें अप्लाई, लास्ट डेट आज
Central Railway Recruitment 2025: रेलवे भर्ती सेल की ओर से आज 11 सितंबर को सेंट्रल रेलवे में 2418 अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया बंद कर दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को rrccr.com पर जाना होगा।
Central Railway Apprentice Recruitment 2025: रेलवे भर्ती सेल की ओर से आज 11 सितंबर 2025 शाम 5 बजे को सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया बंद कर दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे 2418 पदों पर नियुक्ति करेगा। रेलवे में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए आज ही आवेदन करें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 12 अगस्त, 2025 से शुरू हुई थी। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाकर अप्लाई करें।

शैक्षणिक योग्यता-
उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पास किया हो। इसके अलावा उनके पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) में सर्टिफिकेट होना चाहिए।
उम्मीदवार की आयु सीमा-
सेंट्रल रेलवे में निकले पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की उम्र में राहत दी गई है। एससी और एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी गई है।
एप्लीकेशन फॉर्म की फीस-
जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी। इसके अलावा एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है। एप्लीकेशन फीस को उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा।
सिलेक्शन प्रक्रिया-
उम्मीदवारों का चयन आईटीआई और दसवीं में प्राप्त अंकों के औसत के आधारित पर किया जाएगा। इसके बाद एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
उम्मीदवार कैसे RRC CR अप्रेंटसशिप पदों के लिए फॉर्म भरें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको RRC CR अप्रेंटसशिप भर्ती 2025 के लिए दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपनी जरूरी जानकरी भरकर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
4. इसके बाद आपको मांगे गए डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
5. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म की फीस भरनी होगी।
6. अब आप को सबमिट पर क्लिक कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।
7. अब आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।





