RRB Vacancy : रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती, सिर्फ एक CBT, नहीं आएंगे GK और इंग्लिश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RRB Section Controller Recruitment Notification 2026: आरआरबी ने एनटीपीसी, एएलपी, टेक्निशियन के पदों पर बंपर भर्तियां निकालने के बाद एक और नई भर्ती निकाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

RRB Section Controller Recruitment Notification

RRB Section Controller Recruitment Notification 2026: आरआरबी ने एनटीपीसी, एएलपी, टेक्निशियन के पदों पर बंपर भर्तियां निकालने के बाद एक और नई भर्ती निकाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आरआरबी ने फिलहाल इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके मुताबिक इसके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तय की गई है। इस भर्ती के लिए 20 वर्ष से 33 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। यह पे लेवल -6 का पद है। शुरुआती वेतन 35400 तय किया गया है। इस भर्ती के लिए एल2 का मेडिकल स्टैंडर्ड मांगा गया है।

पिछले साल से वैकेंसी काफी कम

आपको बता दें कि सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती रेलवे ने पिछले साल भी निकाली थी। पिछले साल 368 पद थे जबकि इस बार पद काफी कम है।

योग्यता - किसी भी विषय से ग्रेजुएशन।

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष

अधिकतम आयु: 33 वर्ष। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन - चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को एक चरण की लिखित परीक्षा (सीबीटी), सीबैट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

GK और करेंट अफेयर्स क्विज में हिस्सा लेकर करें अपनी नॉलेज टेस्ट

केवल मैथ्स व रीजनिंग के प्रश्न

सिंगल स्टेज सीबीटी में अभ्यर्थियों से केवल मैथ्स व रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। इंग्लिश व जीएस नहीं आएगा। सीबीटी में वैकेंसी से 8 गुना सीबैट के लिए पास किए जाएंगे। सीबीटी में 120 मिनट में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 60 अंक का एनालिटिकल एंड मैथ्स, 20 अंक का लॉजिकल कैपाबिलिटी, 20 अंक का मेंटल रीजनिंग आएगा।

फीस :

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए

सभी श्रेणी की महिला : 250 रुपए

कैसे कर सकेंगे आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।

वहां दिए गए लिंक “Section Controller Recruitment” पर क्लिक करें।

अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।

बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

यदि लागू हो तो रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।

फाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।