RRB Vacancy : रेलवे में ALP के बाद एक और नई भर्ती, टेक्निशियन की 6565 वैकेंसी, देखें कहां कितने पद
रेलवे में 6565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। इससे पहले एएलपी के 11000 से अधिक पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है जिसके आवेदन मई माह में लिए जाएंगे।

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय अंतर्गत रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 में तकनीशियन पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, कुल 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) जारी की जाएगी। इससे पहले एएलपी के 11000 से अधिक पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है जिसके आवेदन मई माह में लिए जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स (पीयूएस) को निर्देश दिया है कि वे तकनीशियन पदों की रिक्तियों का आकलन कर अंतिम प्रस्ताव शीघ्र भेजें। इन पदों को 39 विभिन्न श्रेणियों में भरा जाएगा। रेलवे/पीयू-वार रिक्तियों का विवरण परिशिष्ट-ए (एनेक्चर-ए) में दिया जाएगा। ईसीआर जोन में 186 रिक्तियां भेजी गई हैं। इसमें पटना, मुजफ्फरपुर और रांची की रिक्तयां शामिल हैं।
बोर्ड के निर्देशानुसार, सभी जोनल इकाइयों को एक सप्ताह के भीतर इंडेंट मैनेजमेंट सिस्टम (ओआईआरएमएस) के माध्यम से अंतिम मांग प्रस्तुत करनी होगी। इस प्रक्रिया में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), बेंगलुरु समन्वय करेगा, ताकि समयबद्ध अधिसूचना जारी की जा सके। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि आरक्षण से जुड़े सभी मानकों- जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। लंबित (बैकलॉग) और वर्तमान रिक्तियों का समुचित हिसाब भी इसमें शामिल किया जाएगा।
लाखों अभ्यर्थियों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद
रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि समान मेडिकल मानकों, दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणियों, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताओं वाले पदों को एक साथ समाहित कर भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। इसके लिए नोडल रेलवे भर्ती बोर्ड संबंधित श्रेणियों की पहचान कर एकीकृत अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना में यह भी उल्लेख होगा कि चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से विभाग और श्रेणी का आवंटन संबंधित रेलवे जोन के आधार पर किया जाएगा। इस निर्णय से देशभर के लाखों अभ्यर्थियों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। रेलवे की यह पहल न केवल भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगी, बल्कि समयबद्ध नियुक्ति सुनिश्चित करने में भी सहायक होगी।
विभिन्न रेलवे जोन और उत्पादन इकाइयों में रिक्तियों का वितरण इस प्रकार है:
मध्य रेलवे: 870
पूर्व तटीय रेलवे: 169
पूर्व मध्य रेलवे: 186
पूर्व रेलवे: 291
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री: 236
उत्तर मध्य रेलवे: 268
पूर्वोत्तर रेलवे: 169
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे: 701
उत्तर रेलवे: 548
उत्तर पश्चिम रेलवे: 199
रेल पहिया कारखाना: 05
दक्षिण मध्य रेलवे: 368
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे: 90
दक्षिण पूर्व रेलवे: 576
दक्षिण रेलवे: 785
दक्षिण पश्चिम रेलवे: 240
पश्चिम मध्य रेलवे: 231
पश्चिम रेलवे: 544
1127 पदों पर होगी रेलवे लोको पायलट की भर्ती
देश के विभिन्न रेलवे जोनों में असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11,127 पदों को भरा जाएगा। इसका शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होंगे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


