RRB : रेलवे में 6557 टेक्नीशियन भर्ती के आवेदन शुरू, सिर्फ एक CBT, एक पोस्ट के लिए ITI की जरूरत नहीं

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Railway RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे तकनीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) और तकनीशियन ग्रेड-III के कुल 6557 पदों पर भर्ती होगी। आज 30 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

RRB Technician Vacancy 2026

Railway RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। तकनीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) और तकनीशियन ग्रेड-III के कुल 6557 पदों पर भर्ती होगी। आज 30 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। एप्लाई करने का लिंक rrbapply.gov.in पर खोल दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई रात 11:59 बजे तक है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। भर्ती में तकनीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के 323 और तकनीशियन ग्रेड 3 के 6242 पद हैं। आवेदन में करेक्शन 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 के बीच कर सकेंगे। अगर अलग लेवल की पोस्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं तो दूसरा आवेदन फॉर्म भरना होगा। स

सिर्फ एक चरण में एग्जाम

इस बार भी पिछली बार की तरह आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती में सिर्फ एक ही सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) होगा। वर्ष 2018 में जब 26000 एएलपी टेक्नीशियन की भर्ती निकली थी तब टेक्नीशियन पद के लिए दो चरणों का सीबीटी एग्जाम लिया गया था।

योग्यता :

तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल (पे लेवल-5): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से भौतिकी / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर विज्ञान / IT / इंस्ट्रुमेंटेशन में B.Sc. डिग्री या इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा, या बेसिक स्ट्रीम में इंजीनियरिंग में डिग्री।

तकनीशियन ग्रेड III के विभिन्न पद (पे लेवल-2): मैट्रिकुलेशन / SSLC (10वीं पास) के साथ NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड में ITI, या संबंधित ट्रेड में कोर्स पूर्ण एक्ट अप्रेंटिसशिप (CCAA)।

इस पद के लिए आईटीआई की जरूरत नहीं

केवल 'तकनीशियन ग्रेड III (S & T)' पद के लिए फिजिक्स और गणित के साथ 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

कहां कितने पद

क्र.सं. पद का नाम , कुल रिक्तियां (सभी RRB)

1 तकनीशियन ग्रेड I (सिग्नल) 323

2 तकनीशियन ग्रेड III (ट्रैक मशीन) 172

3 तकनीशियन ग्रेड III (ब्लैकस्मिथ) 306

4 तकनीशियन ग्रेड III (ब्रिज) 34

5 तकनीशियन ग्रेड III (कैरिज और वैगन) 501

6 तकनीशियन ग्रेड III (डीजल इलेक्ट्रिकल) 206

7 तकनीशियन ग्रेड III (डीजल मैकेनिकल) 346

8 तकनीशियन ग्रेड III (इलेक्ट्रिकल / टीआरएस) 268

9 तकनीशियन ग्रेड III (इलेक्ट्रिकल - जीएस) 329

10 तकनीशियन ग्रेड III (इलेक्ट्रिकल - टीआरडी) 152

11 तकनीशियन ग्रेड III (ईएमयू) 147

12 तकनीशियन ग्रेड III (फिटर - ओएल) 469

13 तकनीशियन ग्रेड III (रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग) 162

14 तकनीशियन ग्रेड III (एस एंड टी) 320

15 तकनीशियन ग्रेड III (वेल्डर - ओएल) 150

16 तकनीशियन ग्रेड III (क्रेन ड्राइवर) 13

17 तकनीशियन ग्रेड III (कारपेंटर - वर्कशॉप) 229

18 तकनीशियन ग्रेड III (इलेक्ट्रिकल - पीयू एवं वर्कशॉप) 128

19 तकनीशियन ग्रेड III (फिटर - पीयू एवं वर्कशॉप) 1109

20 तकनीशियन ग्रेड III (मशीनिस्ट - वर्कशॉप) 123

21 तकनीशियन ग्रेड III (मैकेनिकल - वर्कशॉप) 193

22 तकनीशियन ग्रेड III (मिलराइट) 170

23 तकनीशियन ग्रेड III (पेंटर - वर्कशॉप) 77

24 तकनीशियन ग्रेड III (ट्रिमर - वर्कशॉप) 46

25 तकनीशियन ग्रेड III (वेल्डर - पीयू एवं वर्कशॉप) 584

कुल वैकेंसी 6557

आयु सीमा

ग्रेड-वन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष और ग्रेड-थ्री के लिए 18 से 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना एक जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आरआरबी लेवल-2 (तकनीशियन ग्रेड III) के कुल पद

अहमदाबाद 243

अजमेर 219

बेंगलुरु 227

भोपाल 223

भुवनेश्वर 134

बिलासपुर 102

चंडीगढ़ 510

चेन्नई 591

गोरखपुर 163

गुवाहाटी 450

जम्मू-श्रीनगर 26

कोलकाता 552

मालदा 119

मुंबई 1037

मुजफ्फरपुर 86

पटना 49

प्रयागराज 262

रांची 230

सिकंदराबाद 395

सिलीगुड़ी 226

तिरुवनंतपुरम 390

सभी RRB का कुल योग 6234

ीी

सैलरी कितनी मिलेगी

टेक्नीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) के लिए प्रारंभिक मूल वेतन 29,200 रुपये (लेवल-5) निर्धारित किया गया है, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-थ्री के लिए 19,900 रुपये (लेवल-2) का प्रारंभिक वेतन मिलेगा। टेक्निशियन ग्रेड I सिग्नल का पद 7वें वेतन आयोग के लेवल 5 में आता है, जबकि बाकी सभी 24 'टेक्निशियन ग्रेड III' (Technician Grade III) के पद लेवल 2 में आते हैं।

इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-5 का वेतन मिलेगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं तकनीशियन ग्रेड-III के 6234 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

चयन प्रक्रिया :

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT )

दस्तावेज सत्यापन (DV )

चिकित्सा परीक्षा (ME )

परीक्षा पैटर्न: प्रत्येक पे लेवल के लिए अलग-अलग CBT आयोजित किया जाएगा।

तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल (लेवल-5) के लिए:

कुल अवधि: 90 मिनट।

कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)।

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

अंक विभाजन: सामान्य जागरूकता (10 अंक), सामान्य बुद्धि और तर्क (15 अंक), कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें (20 अंक), गणित (20 अंक), और बुनियादी विज्ञान व इंजीनियरिंग (35 अंक)।

तकनीशियन ग्रेड III के सभी पदों (लेवल-2) के लिए:

कुल अवधि: 90 मिनट।

कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)।

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

अंक विभाजन: गणित (25 अंक), सामान्य बुद्धि और तर्क (25 अंक), सामान्य विज्ञान (40 अंक), और सामान्य जागरूकता (10 अंक)।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़रेलवे में टेक्नीशियन के 6557 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू, सिर्फ एक CBT