RRB Technician Jobs : रेलवे में 6565 पदों पर भर्ती का ऐलान, 10वीं-ITI से लेकर इंजीनियरिंग डिग्री वालों को मिलेगा मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के तहत 6565 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया क्या रखी गई है, आइए जानते हैं।

RRB Technician Jobs : रेलवे में 6565 पदों पर भर्ती का ऐलान, 10वीं-ITI से लेकर इंजीनियरिंग डिग्री वालों को मिलेगा मौका

RRB Technician Jobs : अगर आप लंबे समय से रेलवे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन पदों पर बड़ी भर्ती का संकेतात्मक नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 6565 पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों से लेकर इंजीनियरिंग डिप्लोमा और डिग्रीधारकों तक के लिए इसमें अवसर मौजूद हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार भर्ती दो प्रमुख श्रेणियों में की जाएगी। टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए 323 पद निर्धारित हैं। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6242 पद निर्धारित हैं। कुल मिलाकर 6565 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। अंतिम पद संख्या विस्तृत अधिसूचना में स्पष्ट की जाएगी।

कब से शुरू होंगे आवेदन

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • संकेतात्मक नोटिस जारी : 23 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 30 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 29 जुलाई 2026

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है।

टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल

उम्मीदवार के पास भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं।

टेक्नीशियन ग्रेड-III

उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से आईटीआई प्रमाणपत्र अथवा एक्ट अप्रेंटिसशिप होना चाहिए।

आयु सीमा क्या है

टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 36 वर्ष निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन कैसे होगा

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।

1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

2. दस्तावेज सत्यापन

3. मेडिकल परीक्षण

इन पदों के लिए कोई अलग एप्टीट्यूड टेस्ट नहीं होगा।

परीक्षा पैटर्न कैसा रहेगा

सीबीटी परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।

  • कुल प्रश्न : 100
  • कुल अंक : 100
  • परीक्षा अवधि : 90 मिनट
  • प्रश्न प्रकार : वस्तुनिष्ठ
  • निगेटिव मार्किंग : प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे

कितनी मिलेगी सैलरी

रेलवे में चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए पे लेवल 5 रहने वाला है। शुरुआती वेतन 29,200 रुपये प्रतिमाह से शुरू होगा। टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए पे लेवल 2 रहने वाला है। शुरुआती वेतन 19,900 रुपये प्रतिमाह से शुरू होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि किसी एक पे लेवल के लिए उम्मीदवार केवल एक ही रेलवे भर्ती बोर्ड में आवेदन कर सकता है। यदि कोई अभ्यर्थी अलग-अलग पे लेवल के पदों के लिए पात्र है, तो उसे अलग आवेदन करना होगा।

रेलवे ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन के दौरान आधार के अनुसार नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण भरें ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही दलालों और फर्जी नौकरी दिलाने वालों से सावधान रहने की भी चेतावनी दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। पंजीकरण के बाद आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखना होगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।