RRB Technician Recruitment 2024: आरआरबी ने rrbapply.gov.in पर करेक्शन विंडो खुली, इन चीजों में हो सकता है सुधार
- RRB Correction Window 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए करेक्शन विंडो को ओपन कर दिया है। कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार/एडिट करने के लिए rrbapply.gov.in पर जा सकते हैं।

RRB Correction Window 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए करेक्शन विंडो को ओपन कर दिया है। अगर कोई कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन फॉर्म में कोई सुधार/एडिट करना चाहता है तो वह ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जा सकते हैं। कैंडिडेट के लिए करेक्शन विंडो 17 अक्टूबर 2024 से लेकर 21 अक्टूबर 2024 तक ओपन रहेगी। करेक्शन करने के लिए आखिरी तारीख बहुत नजदीक है इसलिए कैंडिडेट जल्द से जल्द अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार/एडिट कर लें।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 14,298 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आरआरबी ने टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन के लिए विंडो को दोबारा 2 अक्टूबर 2024 को ओपन किया था। आवेदन सुधार विंडो के दौरान, नए उम्मीदवार नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों के अनुसार अपने फॉर्म को एडिट कर सकते हैं। कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन फॉर्म में शैक्षिक योग्यता, जोन और पोस्ट प्रिफरेंस, फोटो और सिग्नेचर में सुधार कर सकते हैं।
कैंडिडेट को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार/एडिट करने के लिए 250 रुपये की फीस जमा करनी होगी।
अगर किसी उम्मीदवार को कोई परेशानी आती है तो वे आरआरबी हेल्पलाइन नंबर 9592011188 या फिर 01725653333 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार इस हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। कैंडिडेट आरआरबी को ईमेल rrb.help@csc.gov.in भी कर सकते हैं।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


