RRB Section Controller Answer Key OUT, Link : रेलवे सेक्शन कंट्रोलर आंसर-की जारी, 368 पदों पर होगी भर्ती

Feb 26, 2026 10:32 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

RRB Section Controller Answer Key OUT : आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी अपने अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Section Controller Answer Key OUT, Link : रेलवे सेक्शन कंट्रोलर आंसर-की जारी, 368 पदों पर होगी भर्ती

RRB Section Controller Answer Key OUT : आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर-की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी अपने अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की के साथ साथ क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी आई है ताकि परीक्षार्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें। अगर किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो 5 फरवरी 2026 तक इसे ऑनलाइन मोड से दर्ज करा सकते हैं। प्रति आपत्ति के लिए 50 रुपये (प्लेस बैंक चार्ज) का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो 50 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 और 12 फरवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

सीबीटी में पास अभ्यर्थियों को सीबैट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

भुगतान के तरीके

रेलवे ने शुल्क जमा करने के लिए सभी प्रमुख डिजिटल माध्यमों को अनुमति दी है। अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड (Visa/Master/Rupay) और UPI के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

फाइनल आंसर-की और रिजल्ट

प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा विषय एक्सपर्ट द्वारा की जाएगी। यदि आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो प्रश्न पत्र में सुधार किया जाएगा और उसके बाद 'फाइनल आंसर-की' जारी की जाएगी। इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा (CEN 02/2025) की एग्जाम सिटी जारी कर दी है। परीक्षा अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी के साथ एससी एसटी ट्रैवलिंग अथॉरिटी भी जारी की गई है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार चार दिन पहले जारी होंगे। टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के सीबीटी एग्जाम 6 मार्च, 9 मार्च, 10 मार्च और 13 मार्च, 2026 को होंगे। पहले यह 5 से 9 मार्च के बीच होने थे। इस भर्ती से टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के 183 पदों और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6055 पदों पर भर्ती होगी। टेक्नीशियन ग्रेड-I लेवल-5 का पद है और टेक्नीशियन ग्रेड-III लेवल-2 का पद है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।