RRB Recruitment : 119 रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के आवेदन शुरू, एक चरण में परीक्षा, ग्रेजुएट योग्य
RRB Section Controller Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आज 15 जुलाई से इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया www.rrbapply.gov.in पर शुरू हो गई है।

RRB Section Controller Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आज 15 जुलाई से इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया www.rrbapply.gov.in पर शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तय की गई है। इस भर्ती के लिए 20 वर्ष से 33 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। यह पे लेवल -6 का पद है। शुरुआती वेतन 35400 तय किया गया है। इस भर्ती के लिए एल2 का मेडिकल स्टैंडर्ड मांगा गया है। आपको बता दें कि सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती रेलवे ने पिछले साल भी निकाली थी। पिछले साल 368 पद थे जबकि इस बार पद काफी कम है।
1. महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15.07.2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 14.08.2026
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16.08.2026
आवेदन में सुधार : 17.08.2026 से 26.08.2026 तक
2. पद का नाम: सेक्शन कंट्रोलर (7वें सीपीसी के तहत लेवल 6, प्रारंभिक वेतन 35,400 रुपये)।
3. शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष।
4. आयु सीमा: 20 से 33 वर्ष (आयु की गणना 01.07.2026 के आधार पर की जाएगी)। SC/ST/OBC और अन्य श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
चिकित्सा मानक : A-2 (आंखों की दृष्टि 6/9, 6/9 बिना चश्मे के होनी चाहिए। लेसिक सर्जरी कराने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं हैं)।
3. रिक्तियों का विवरण :
इस भर्ती में कुल 119 रिक्तियां हैं, जिनका श्रेणी-वार वितरण इस प्रकार है:
UR (अनारक्षित): 50
SC (अनुसूचित जाति): 19
ST (अनुसूचित जनजाति): 12
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 29
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 9
4. आवेदन शुल्क :
सामान्य उम्मीदवार: 500 रुपये। (CBT परीक्षा में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे)।
SC/ST/पूर्व सैनिक/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/EBC/PwBD: 250 रुपये। (CBT परीक्षा में उपस्थित होने पर पूरी फीस, बैंक शुल्क काटकर, वापस कर दी जाएगी)।
5. चयन प्रक्रिया:
1. कंप्यूटर आधारित टेस्ट
2. कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट
3. दस्तावेज सत्यापन
4. चिकित्सा परीक्षण
6. परीक्षा का पैटर्न :
CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट):
परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग* होगी।
विषय: इसमें एनालिटिकल और गणितीय क्षमता (संभावित 60 प्रश्न), तार्किक क्षमता (संभावित 20 प्रश्न), और मानसिक तर्क (संभावित 20 प्रश्न) शामिल होंगे।
CBT में उत्तीर्ण होने के लिए UR और EWS को न्यूनतम 40%, OBC और SC को 30%, और ST को 25% अंक लाने होंगे।
CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट):
CBT की मेरिट के आधार पर कुल रिक्तियों के 8 गुना उम्मीदवारों को CBAT के लिए बुलाया जाएगा।
यह परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी में होगी और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
उम्मीदवारों को पास होने के लिए CBAT की प्रत्येक टेस्ट बैटरी में कम से कम 42 T-स्कोर (T-Score) प्राप्त करना अनिवार्य है।
CBAT में उपस्थित होने के लिए 'विजन सर्टिफिकेट' (आंखों का प्रमाण पत्र) अनिवार्य है।
7. मेरिट सूची :
दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए अंतिम मेरिट सूची केवल उन उम्मीदवारों से तैयार की जाएगी जो CBAT पास करेंगे।
अंतिम मेरिट बनाते समय CBT में प्राप्त अंकों का 70% वेटेज और CBAT में प्राप्त अंकों का 30% वेटेज जोड़ा जाएगा।
यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को मेरिट में उच्च स्थान दिया जाएगा। यदि आयु भी समान है, तो नाम के अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के अनुसार मेरिट तय की जाएगी।
आवेदन शुल्क :
सामान्य (General) उम्मीदवार: ₹500। (CBT परीक्षा में बैठने पर बैंक शुल्क काटकर ₹400 वापस कर दिए जाएंगे)।
महिला/ट्रांसजेंडर/पूर्व सैनिक/SC/ST/अल्पसंख्यक/EBC/PwBD उम्मीदवार: ₹250। (CBT परीक्षा में बैठने पर बैंक शुल्क काटकर पूरी फीस वापस कर दी जाएगी)।
भुगतान का माध्यम: शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन (इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, या UPI) माध्यम से किया जाना चाहिए।
फीस रिफंड: परीक्षा शुल्क का रिफंड उम्मीदवार के आधार से जुड़े (Aadhaar-seeded) बैंक खाते में किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया :
1. केवल ऑनलाइन आवेदन: आवेदन केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in से ऑनलाइन ही जमा किए जाने चाहिए। उम्मीदवार केवल एक RRB के लिए आवेदन कर सकते हैं; एक से अधिक RRB में आवेदन करने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।
2. खाता बनाना
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर 'Create an Account' पर क्लिक करके खाता बनाना होगा। इसके लिए एक चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का होना अनिवार्य है।
यदि आपने पहले (साल 2024, 2025 या 2026 के किसी RRB विज्ञापन के लिए) खाता बनाया है, तो आपको दोबारा खाता बनाने की आवश्यकता नहीं है, आप उन्हीं लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं।
ध्यान दें: 'Create an Account' में भरे गए विवरण (जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल) बाद में बदले नहीं जा सकते, इसलिए इन्हें ध्यानपूर्वक भरें।
3. पहचान सत्यापन (Identity Authentication): खाता बनाते समय उम्मीदवारों को डिजिलॉकर (DigiLocker) या आधार (Aadhaar) के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित करने की सलाह दी जाती है, जिससे आगे की चयन प्रक्रिया आसान हो सके।
4. लाइव फोटो :
इस बार आपको पहले से खींची हुई कोई फोटो अपलोड नहीं करनी है।
आवेदन भरते समय आपको वेबकैम या मोबाइल के फ्रंट कैमरे से अपनी 'लाइव फोटो' कैप्चर करनी होगी।
फोटो खींचते समय चेहरे पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए और आपको टोपी, मास्क या चश्मा नहीं पहनना है।
5. हस्ताक्षर अपलोड : सफेद कागज पर काले पेन से रनिंग हैंडराइटिंग (running hand) में हस्ताक्षर करके उसे स्कैन करके अपलोड करना होगा (ब्लॉक या कैपिटल लेटर में हस्ताक्षर मान्य नहीं होंगे)। हस्ताक्षर की फाइल JPG/JPEG फॉर्मेट में और साइज 30 KB से 49 KB के बीच होना चाहिए।
6. अन्य दस्तावेज: SC/ST उम्मीदवारों को यदि मुफ्त ट्रेन यात्रा पास (Free Train Travel Pass) चाहिए, तो उन्हें अपना जाति प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
7. माध्यम का चयन: फॉर्म भरते समय आपको परीक्षा (CBT) का माध्यम (अंग्रेजी, हिंदी या 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में से एक) चुनना होगा, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
आवेदन में सुधार :
यदि फॉर्म जमा करने के बाद आपसे कोई गलती हो जाती है, तो आप 17.08.2026 से 26.08.2026 के बीच ₹250 का सुधार शुल्क (modification fee) देकर आवेदन में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, आप अपना 'चुना हुआ RRB' और 'Create an Account' के दौरान दिए गए विवरण (मोबाइल नंबर, ईमेल आदि) नहीं बदल सकते।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


