रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए अब 2 साल ज्यादा करना होगा इंतजार, योग्यता के नियम बदले

लाइव हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share

रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है। अधिकतम आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। य

RRB Railway Station Master recruitment
रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती

रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को अब भर्ती के लिए दो साल अधिक इंतजार करना होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आयु संबंधी पात्रता नियम बदल दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है। अधिकतम आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 30 वर्ष ही रहेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भारतीय रेलवे स्थापना नियमावली के प्रावधानों में संशोधन करते हुए यह बदलाव किया गया है। नया नियम पत्र जारी होने की तारीख से लागू होगा। हालांकि, जिन भर्तियों के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है, उनकी प्रक्रिया पुराने नियमों के अनुसार ही पूरी की जाएगी।

RRB सिर्फ एक चरण में कराएगा CBT लिखित परीक्षा

इसके अलावा रेलवे में स्टेशन मास्टर (एसएम) बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया आसान होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 से स्टेशन मास्टर पद की भर्ती के लिए अलग केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना जारी करने और दो चरणों की लिखित परीक्षा खत्म करने का फैसला किया है। अब अभ्यर्थियों को सीबीटी-1 और सीबीटी-2 के बजाय सिर्फ एक सिंगल स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। नई व्यवस्था में लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए दो घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में बेसिक साइंस, गणित एवं डेटा विश्लेषण से 60, लॉजिकल कैपेबिलिटी से 20 और मेंटल रीजनिंग से 20 अंक के सवाल होंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के आठ गुना अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) के लिए बुलाया जाएगा। आपको बता दें कि पहले रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की वैकेंसी में शामिल होती थी लेकिन 2026 से इस पद को हटा लिया गया है।

अंतिम मेरिट में लिखित परीक्षा के 70 और सीबीएटी के 30 प्रतिशत अंक जोड़े जाएंगे। इसके बाद एक-एक अनुपात में अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। स्नातक योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। पद का वेतन लेवल-6 और मेडिकल मानक ए-2 रहेगा।

आरआरबी तकनीशियन भर्ती की उत्तरकुंजी जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन ग्रेड-एक (सिग्नल) और ग्रेड-तीन भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी और प्रश्न-प्रतिक्रिया पत्रक जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 22 अक्तूबर की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क और बैंक चार्ज देना होगा। सही आपत्ति पाए जाने पर शुल्क वापस किया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए अब 2 साल ज्यादा करना होगा इंतजार