JOBS: रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की 590 पदों पर भर्ती, 14 अक्टूबर है आवेदन की अंतिम तारीख, ऐसे करें अप्लाई

लाइव हिन्दुस्तान
share

रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल श्रेणी के 590 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 14 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन और 16 अक्तूबर तक शुल्क जमा कर सकेंगे। भर्ती में नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, डायलिसिस तकनीशियन, रेडियोग्राफर, ईसीजी तकनीशियन और लैब असिस्टेंट समेत नौ पद शामिल हैं।

rrb paramedical recruitment 2026 for 590 posts apply last date 14 october
रेलवे में बंपर भर्ती

अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयार रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि भारतीय रेलवे में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैंष यह भर्ती CEN 05/2026 के तहत की जा रही है। इस भर्ती अभियान के जरिए पैरामेडिकल के कुल 590 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। पात्र उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14 अक्टूबर तक करें आवेदन

RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं, आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान में पैरामेडिकल के अलग-अलग पद शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के 365 पद हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है:

नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – 365 पद

फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) – 118 पद

हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II – 43 पद

लैब असिस्टेंट ग्रेड II – 31 पद

रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन – 25 पद

ईसीजी टेक्नीशियन – 4 पद

ऑप्टोमेट्रिस्ट – 2 पद

डायलिसिस टेक्नीशियन – 1 पद

ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट – 1 पद

इस तरह भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 590 पैरामेडिकल पदों को भरा जाएगा।

कैसे करें आवेदन

1. सबसे पहले उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing पर जाएं।

2. इसके बाद आपको यहां आरआरबी पैरामेडिकल रिक्रूटमेंट का लिंक मिलेगा। आप अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके, अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

4. फिर मांगी गई जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको सब्मिट कर देना और भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंट आउट ले लेना है।

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक-

https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/home

कितना है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती अभियान के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें से 400 रुपये CBT में शामिल होने के बाद वापस कर दिए जाएंगे। SC, ST, भूतपूर्व सैनिक, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। CBT में शामिल होने के बाद बैंक शुल्क काटकर लागू राशि उम्मीदवार को वापस कर दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर होगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़JOBS: रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की 590 पदों पर भर्ती, 14 अक्टूबर तक करें आवेदन