RRB NTPC Vacancy 2026: रेलवे में एनटीपीसी के 5165 पदों पर नई भर्ती, देखें पोस्ट वाइज वैकेंसी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RRB NTPC New Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) के 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इनमें स्नातक स्तर के 3477 और स्नातक से नीचे के 1688 पद शामिल हैं।

RRB NTPC New Vacancy 2026
रेलवे भर्ती

प्रयागराज, संवाददाता । RRB NTPC New Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) के 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इनमें स्नातक स्तर के 3477 और स्नातक से नीचे के 1688 पद शामिल हैं। जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को सात से 15 सितंबर तक अंतिम मांग भेजने के निर्देश दिए गए हैं। स्नातक स्तर पर मालगाड़ी प्रबंधक के 2750, वरिष्ठ लिपिक सह टंकक के 371, कनिष्ठ लेखा सह टंकक के 300 और मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक के 56 पद हैं।

स्नातक एनटीपीसी भर्ती में कौन कौन से कितने पद

वहीं स्नातक से नीचे की श्रेणी में वाणिज्यिक सह टिकट लिपिक के 700, कनिष्ठ लिपिक सह टंकक के 600, लेखा लिपिक सह टंकक के 200 और ट्रेन लिपिक के 188 पद स्वीकृत किए गए हैं। बोर्ड के अनुसार 16 से 22 सितंबर तक मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय स्तर पर प्रक्रिया होगी। 23 से 25 सितंबर तक रेलवे भर्ती बोर्ड और 26 सितंबर से नोडल रेलवे भर्ती बोर्ड स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

फिलहाल आवेदन शुरू होने की तारीख, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शुल्क और परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। ये जानकारी केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना जारी होने के बाद सामने आएगी।

15 तक भाषा नहीं चुनी तो टाइप टेस्ट अंग्रेजी में देना होगा

रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के टाइपिंग टेस्ट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भाषा का चुनाव जरूरी है। आरआरबी ने स्पष्ट किया है कि 15 सितंबर की शाम सात बजे तक हिंदी या अंग्रेजी में से भाषा का विकल्प नहीं चुनने पर परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में ही देनी होगी। बाद में भाषा बदलने का मौका नहीं मिलेगा। हिंदी टाइपिंग के लिए कृतिदेव और मंगल फांट का विकल्प रहेगा।

परीक्षा सत्र 16 मिनट का होगा, जिसमें एक मिनट वार्मअप, पांच मिनट का ब्रेक और 10 मिनट मुख्य टाइपिंग के लिए मिलेंगे। अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। निर्धारित शब्द पूरे नहीं होने पर मूल्यांकन नहीं होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़रेलवे में एनटीपीसी के 5165 पदों पर नई भर्ती, देखें पोस्ट वाइज वैकेंसी