JOBS: रेलवे में 12वीं पास के लिए 1688 एनटीपीसी भर्ती, आवेदन शुरू, टाइपिंग टेस्ट खत्म, अंग्रेजी नहीं आएगी
RRB NTPC Vacancy 2026 12th level: रेलवे में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) को समाप्त कर दिया गया है। चयन के बाद कार्यभार ग्रहण करने पर कंप्यूटर दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा।

Railway NTPC 10+2 Under Graduate Level Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12वीं यूजी लेवल की एनटीपीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 15 अक्टूबर से शुरू कर दी है। 12वीं पास के 1688 पदों में कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद हैं। इनके लिए 15 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं। रिक्तियों में 686 पद अनारक्षित हैं। 414 पद ओबीसी, 163 ईडब्ल्यूएस, 258 एससी और 167 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। रिक्तियों में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क की 700, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट की 200, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट की 600 और ट्रेन क्लर्क की 188 वैकेंसी हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में टाइ
अभ्यर्थी केवल एक ही RRB का चयन कर सकते हैं। एक से अधिक RRB या एक ही RRB में मल्टीपल एप्लीकेशन जमा करने पर सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे
न्यूनतम योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (+2) या समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
50% अंक की छूट: SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक (Ex-SM) अभ्यर्थियों तथा 12वीं से उच्च योग्यता (ग्रेजुएशन आदि) रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए 12वीं में 50% अंक की बाध्यता लागू नहीं होगी
जो उम्मीदवार अंतिम परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वे आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं (आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 तक योग्यता पूरी होनी चाहिए)।
आयु सीमा (गणना 01 जनवरी 2027 से)
18 से 30 वर्ष (जन्म तिथि 02 जनवरी 1997 से 01 जनवरी 2009 के बीच हो)
एससी और एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (1st सीबीटी)
द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (2nd सीबीटी)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
परीक्षा पैटर्न
समय: 90 मिनट (पात्र PwBD अभ्यर्थियों के लिए 120 मिनट)।
विषयवार प्रश्न (प्रति प्रश्न 1 अंक):
सामान्य जागरूकता : 40 प्रश्न
गणित : 30 प्रश्न
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति : 30 प्रश्न
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा
न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक: UR/EWS - 40 प्रतिशत, OBC (NCL)/SC - 30 प्रतिशत, ST - 25 प्रतिशत।
द्वितीय चरण CBT (120 प्रश्न)
फर्स्ट स्टेज सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को 2nd सीबीटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
समय: 90 मिनट (पात्र PwBD के लिए 120 मिनट)
विषयवार प्रश्न:
सामान्य जागरूकता: 50 प्रश्न
गणित: 35 प्रश्न
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति: 35 प्रश्न
नेगेटिव मार्किंग: इसमें भी 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी
अंग्रेजी नहीं आएगी
रेलवे की परीक्षा में अंग्रेजी विषय से कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता है। कोई सेक्शनल टाइमर नहीं रखा गया है।
आवेदन फीस
500 रुपये। सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके 400 रुपये लौटा दिए जाएंगे।एससी, एसटी, महिला, ईबीसी, दिव्यांग- 250 रुपये । सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके पूरे 250 रुपये लौटा दिए जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15.10.2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 13.11.2026 (रात 23:59 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 15.11.2026
आवेदन संशोधन विंडो : 16.11.2026 से 25.11.2026 तक
आवेदन कैसे करें
- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक से ही आवेदन किया जा सकता है
- पुराने उम्मीदवार: पहले वाले लॉगिन विवरण का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं।
नए उम्मीदवार: यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो 'Create an Account' पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं। इसके लिए आपका सक्रिय मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत ईमेल आईडी अनिवार्य है, जिस पर ओटीपी आएगा। वेरिफिकेशन आसानी से हो, इसके लिए डिजीलॉकर या आधार के माध्यम से अपनी पहचान का सत्यापन करने की सलाह दी जाती है।
- आवेदन फॉर्म भरें और आरआरबी , पद वरीयता चुनें- लॉगिन करने के बाद, अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पते से संबंधित जानकारी सही-सही भरें। आप परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी, हिंदी या 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में से चुन सकते हैं।
- आवेदन मॉड्यूल में कोई पुरानी फोटो अपलोड करने की जरूरत नही है; सिस्टम के वेबकैम या मोबाइल के फ्रंट कैमरे से सीधे लाइव फोटो ली जाएगी।
- हस्ताक्षर अपलोड: सफेद कागज पर काली स्याही के पेन से रनिंग हैंडराइटिंग में किए गए हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करना होगा ।
- फॉर्म पूरा भरने के बाद ऑनलाइन मोड (इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI) के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- भुगतान के बाद सफल सबमिशन का कंफर्मेशन ईमेल और एसएमएस द्वारा प्राप्त होगा। अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को नोट कर लें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

