
RRB NTPC Vacancy : 12वीं पास के लिए रेलवे में TC समेत एनटीपीसी के 3050 पदों पर भर्ती, छूट छिनी, वैकेंसी कम
संक्षेप: RRB NTPC Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने अंडर ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए नोटिस जारी कर दिया है। www.rrbapply.gov.in पर आवेदन का लिंक आज 28 अक्टूबर से खोल दिया जाएगा।
RRB NTPC Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यूजी लेवल के 3050 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (सीसी/टीसी), अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क (टीसी) के पद शामिल हैं। आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल भर्ती के लिए 12वीं पास युवा 28 अक्टूबर 2025 से आवेदन कर सकेंगे। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 है। rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पिछले साल आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती में तीन साल की छूट दी गई थी। लेकिन इस बार यह छूट नहीं दी गई है। पिछले साल अधिकतम आयु सीमा 33 थी जबकि इस साल 30 ही है। इसके अलावा पिछले साल 3445 पदों पर भर्ती निकली थी जबकि इस बार 3050 ही निकली है। यानी इस बार करीब 400 पद कम आए हैं।

न्यूनतम आयु - 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष । आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
योग्यता
कर्मशियल कम टिकट क्लर्क
योग्यता- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास। एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए सिर्फ 12वीं पास होना जरूरी। 50 फीसदी अंकों की शर्त लागू नहीं होगी।
ट्रेन क्लर्क
योग्यता- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास। एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए सिर्फ 12वीं पास होना जरूरी। 50 फीसदी अंकों की शर्त लागू नहीं होगी।
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
योग्यता- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास। एवं कंप्यूटर पर इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट की इंग्लिश टाइपिंग या 25 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग। एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए सिर्फ 12वीं पास होना जरूरी। 50 फीसदी अंकों की शर्त लागू नहीं होगी।
जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट
योग्यता- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास। एवं कंप्यूटर पर इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट की इंग्लिश टाइपिंग या 25 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग। एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए सिर्फ 12वीं पास होना जरूरी। 50 फीसदी अंकों की शर्त लागू नहीं होगी।
चयन प्रक्रिया:
सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे ।
इसके बाद अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट व जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट भी होगी।
सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
दूसरे चरण के सीबीटी के लिए उम्मीदवारों की आरआरबी वाइज शॉर्टलिस्टिंग वैकेंसी की 15 गुना दर से की जाएगी।
फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। 90 मिनट के सीबीटी में 100 प्रश्न आएंगे। 40 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 30 मैथ्स के, 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।
प्रथम चरण सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर से द्वितीय चरण सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा।
सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा। सीबीटी में 120 प्रश्न आएंगे। 50 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 35 मैथ्स के, 35 प्रश्न जनरल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।
आवेदन फीस - 500 रुपये। सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके 400 रुपये लौटा दिए जाएंगे।एससी, एसटी, महिला, ईबीसी, दिव्यांग- 250 रुपये । सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके पूरे 250 रुपये लौटा दिए जाएंगे।





