Hindi Newsकरियर न्यूज़RRB NTPC UG Result 2025 awaited railway ntpc UnderGraduate posts Level cutoff merit list pdf download
RRB NTPC UG Result 2025: 3445 पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

RRB NTPC UG Result 2025: 3445 पदों के लिए आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

संक्षेप:

RRB NTPC Under Graduate Level Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा जल्द ही एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।

Oct 05, 2025 12:35 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RRB NTPC UG Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा जल्द ही एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी रिजल्ट को rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट लेवल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी-1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट थी और प्रश्नों की संख्या 100 थी। इसके बाद 15 सितंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर की को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को 20 सितंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था।एनटीपीसी यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी में ग्रेजुएट लेवल के लिए 3445 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

चयन प्रक्रिया-

दो चरणों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी, जिसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (टीएसटी) होगी।

अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा।

इसके बाद, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी।

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क के लिए दो चरण की सीबीटी होगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी।

सीबीटी में एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।

RRB NTPC UG CBT 1 Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए एनटीपीसी यूजी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपनी लॉग इन डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।

6. इसके बाद आप आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट लेवल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।