RRB NTPC UG Final Result 2026 Out: रेलवे एनटीपीसी यूजी का फाइनल रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट, कटऑफ करें चेक

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

RRB NTPC UG Final Result 2026 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज, 26 मई 2026 को 'एनटीपीसी यूजी' (NTPC-UG) स्तर की भर्ती परीक्षा (CEN 06/2024) का फाइनल रिजल्ट और स्कोरकार्ड घोषित कर दिया है।

RRB NTPC UG Final Result 2026 Out: रेलवे एनटीपीसी यूजी का फाइनल रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट, कटऑफ करें चेक

RRB NTPC UG Final Result 2026 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज, 26 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर 'एनटीपीसी यूजी' (NTPC-UG) स्तर की भर्ती परीक्षा (CEN 06/2024) का फाइनल रिजल्ट और स्कोरकार्ड घोषित कर दिया है। जो अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1, CBT-2) और इसके बाद आयोजित स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट (TST) के चरणों में शामिल हुए थे, वे अब अपना फाइनल चयन स्टेटस और अंक देख सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ जोन-वार और कैटेगरी-वार फाइनल कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं।

RRB चंडीगढ़- Merit List Direct Link

RRB चेन्नई- Merit List Direct Link

RRB अजमेर- Merit List Direct Link

RRB अहमदाबाद- Merit List Direct Link

RRB रांची- Merit List Direct Link

चयन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव: अब होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

इस परीक्षा के माध्यम से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की यह लिस्ट प्रोविजनल है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर इस फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ में शामिल हैं, उन्हें अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): उम्मीदवारों को अपने ओरिजनल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पहचान पत्र की जांच करानी होगी।

मेडिकल परीक्षण: संबंधित क्षेत्रीय रेलवे बोर्डों द्वारा अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इन दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पास करने के बाद ही उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

RRB NTPC UG कटऑफ मार्क्स

कैटेगरी 1

जनरल- 84.79533

ओबीसी- 83.48083

एससी- 81.54762

एसटी- 80.23599

ईडब्ल्यूएस- 82.89086

कैटेगरी 4

जनरल- 85.38012

ओबीसी- 84.0708

एससी- 80.70176

एसटी- 81.41593

ईडब्ल्यूएस- 82.74853

नॉर्मलाइजेशन पद्धति से तैयार हुआ फाइनल स्कोरकार्ड

यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कई पारियों (Shifts) में आयोजित की गई थी, इसलिए प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर को संतुलित करने के लिए बोर्ड ने नॉर्मलाइजेशन पद्धति (Normalization Method) का उपयोग किया है। जारी किए गए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड में छात्रों के वास्तविक अंक (Raw Marks), प्रो-राटा मार्क्स और अंतिम नॉर्मलाइज्ड स्कोर के साथ-साथ यह भी दर्शाया गया है कि वे 'DV के लिए शॉर्टलिस्ट' हुए हैं या नहीं।

RRB NTPC UG फाइनल रिजल्ट और स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की मुख्य आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी (जैसे- चेन्नई, अहमदाबाद, भोपाल आदि) के वेब पोर्टल पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए लिंक "CEN 06/2024 NTPC Undergraduate Final Result and Scorecard" पर क्लिक करें।
  3. परिणाम की पीडीएफ (PDF) फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  4. अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं (या मोबाइल में सर्च आइकन का उपयोग करें) और अपना 15 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें।
  5. यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में हाइलाइट होता है, तो आपका चयन अगले चरण के लिए हो गया है।
  6. अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देखने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और जन्मतिथि डालकर सबमिट करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।