RRB NTPC CBT 2 Result 2026 Direct Link: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT-2 रिजल्ट जारी, डाउनलोड लिंक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

RRB NTPC CBT 2 Result 2026 Download: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 27 अगस्त 2026 को NTPC ग्रेजुएट भर्ती के CBT-2 का रिजल्ट और स्कोरकार्ड घोषित कर दिया है। सफल अभ्यर्थी अब अगले चरण की परीक्षा देंगे।

RRB NTPC Graduate CBT-2 Result 2026
RRB NTPC ग्रेजुएट CBT-2 का रिजल्ट जारी

RRB NTPC Graduate CBT-2 Result 2026 Download Link: रेलवे में ग्रेजुएट लेवल के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 06/2025 के तहत आयोजित नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल CBT-2 परीक्षा का रिजल्ट और व्यक्तिगत स्कोरकार्ड घोषित कर दिए हैं।

जो उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 को आयोजित दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) में शामिल हुए थे, वे अब अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक देख सकते हैं।

RRB NTPC Graduate CBT-2 Result 2026 Direct Link

5,810 पदों पर होनी है बहाली

इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे में स्नातक स्तर के कुल 5,810 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें विभिन्न पद शामिल हैं-

गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3,416 पद

जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 921 पद

सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 638 पद

स्टेशन मास्टर : 615 पद

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 161 पद

ट्रैफिक असिस्टेंट: 59 पद

RRB NTPC Cut Off: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT-2 कटऑफ

कैटेगरी

अनारक्षित

एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएसईएसएम
2cr79.2022870.3703768.390877.2988577.2988549.00285
2scr74.3589868.9655264.9425376.7241473.5632247.12644
2wr77.0114967.52137 74.9287874.7126547.57835

अगला चरण क्या होगा?

CBT-2 में अनंतिम रूप से सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को पद की आवश्यकता के अनुसार अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

CBAT / CBTST परीक्षा: पदों के अनुसार अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) या कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) देना होगा। यह चरण संभावित रूप से सितंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: इसके बाद सफल उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट संभावित रूप से दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।

रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स-

  1. सबसे पहले अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट या कॉमन लॉगिन पोर्टल (rrb.digialm.com) पर जाएं।

2. होमपेज पर "CEN 06/2025 NTPC (Graduate) CBT-2 Result / Scorecard" के लिंक पर क्लिक करें।

3. शार्टलिस्टेड उम्मीदवारों की पीडीएफ (PDF) में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए 'Ctrl + F' का उपयोग करें।

4. अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और अंक देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) की मदद से लॉगिन करें।

5. स्कोरकार्ड में अपने कुल अंक और अगले चरण (CBAT/CBTST) का स्टेटस चेक करें और पीडीएफ को भविष्य के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे आगे की तिथियों और ई-कॉल लेटर के लिए केवल आधिकारिक क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट CBT-2 रिजल्ट जारी, डाउनलोड लिंक