
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2025 का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक
RRB NTPC Graduate Level Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा जल्द ही एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।
RRB NTPC Graduate Level Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा जल्द ही एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2025 का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद, अभ्यर्थी रिजल्ट को rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।

एनटीपीसी ग्रैजुएट लेवल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी-1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट थी और प्रश्नों की संख्या 100 थी। इसके बाद 1 जुलाई 2025 को प्रोविजनल आंसर की को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को 6 जुलाई 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था।एनटीपीसी यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी में ग्रेजुएट लेवल के लिए 8113 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी पद-
गुड्स ट्रेन मैनेजर - 3144 पद
मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक- 1736 पद
वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट- 732 पद
स्टेशन मास्टर- 994 पद
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट- 1507 पद
RRB NTPC CBT 1 Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
2. अब आपको होम पेज पर दिए गए "CEN 05/2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपनी लॉग इन डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप आरआरबी एनटीपीसी ग्रैजुएट लेवल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।





