
RRB NTPC Vacancy : 5810 पदों पर रेलवे एनटीपीसी भर्ती के आवेदन rrbapply.gov.in पर शुरू, CBT समेत 10 बड़ी बातें
RRB NTPC Vacancy 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू गए हैं। rrbapply.gov.in पर लिंक एक्टिव हो गया है। ग्रेजुएट 5810 पदों के लिए आवेदन करेंगे।
RRB NTPC Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने नई एनटीपीसी यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ग्रेजुएट लेवल भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 2025 के तहत कुल 5810 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इस बहाली (विज्ञप्ति 06/2025) के तहत चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 161, स्टेशन मास्टर के 615, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 3416, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 921, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 638 और ट्रैफिक असिस्टेंट के 59 पदों पर भर्तियां होंगी। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन आज 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गए हैं। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 है। rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एप्लाई करने का लिंक खुल गया है।

सब्मिट किए गए आवेदनों की फीस भुगतान की अंतिम तिथि 22 नवंबर है। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 23 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच विंडो खुलेगी।
यहां पढ़ें नोटिफिकेशन की 10 बड़ी बातें
1. योग्यता - किसी भी विषय से ग्रेजुएशन।
2. सभी पदों के लिए आयु सीमा
न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष । एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी।
यानी अभ्यर्थी (सभी वर्ग) का जन्म 01 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो। जनरल व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी का जन्म 02 जनवरी 1993 से पहले, ओबीसी एनसीएल का जन्म 02 जनवरी 1990 और एससी एसटी का जन्म 02 जनवरी 1988 से पहले का ना हो।
3. चयन प्रक्रिया:- सीबीटी-1, सीबीटी -2, पद के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट ( CBTST)/ कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल।
- सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे ।
4. फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। 90 मिनट के सीबीटी में 100 प्रश्न आएंगे। 40 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 30 मैथ्स के, 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।
5. सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा।
सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा। सीबीटी में 120 प्रश्न आएंगे। 50 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 35 मैथ्स के, 35 प्रश्न जनरल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।
6. दोनों सीबीटी के बाद स्किल टेस्ट किन्हें देना होगा
दोनों सीबीटी के बाद स्टेशन मास्टर व ट्राफिक असिस्टेंट पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबैट) होगा। सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (सीबीटीएसटी) होगा।
7. प्रथम चरण सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर से द्वितीय चरण सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।
8. दोनों सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
9. आवेदन फीस - 500 रुपये। सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके 400 रुपये लौटा दिए जाएंगे।एससी, एसटी, महिला, ईबीसी, दिव्यांग- 250 रुपये । सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके पूरे 250 रुपये लौटा दिए जाएंगे।
10. आरआरबी आधिकारिक वेबसाइटें
अहमदाबाद – www.rrbahmedabad.gov.in
अजमेर – www.rrbajmer.gov.in
बेंगलुरु – www.rrbbnc.gov.in
भोपाल – www.rrbbhopal.gov.in
भुवनेश्वर – www.rrbbbs.gov.in
बिलासपुर – www.rrbbilaspur.gov.in
चंडीगढ़ – www.rrbcdg.gov.in
चेन्नई – www.rrbchennai.gov.in
गोरखपुर – www.rrbgkp.gov.in
गुवाहाटी – www.rrbguwahati.gov.in
जम्मू-श्रीनगर – www.rrbjammu.nic.in
कोलकाता – www.rrbkolkata.gov.in
मालदा – www.rrbmalda.gov.in
मुंबई – www.rrbmumbai.gov.in
मुजफ्फरपुर – www.rrbmuzaffpur.gov.in
पटना – www.rrbpatna.gov.in
प्रयागराज – www.rrbpry.gov.in
रांची – www.rrbranchi.gov.in
सिकंदराबाद – www.rrbsecunderabad.gov.in
सिलीगुड़ी – www.rrbsiliguri.gov.in
तिरुवनंतपुरम – www.rrbthiruvananthapuram.gov.in
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 यूजी लेवल के आवेदन 27 नवंबर से
रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यूजी लेवल के 3050 पदों पर भर्ती निकाली है। अंडरग्रेजुएट लेवल में जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, ट्रेन्स क्लर्क और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के पद हैं। आरआरबी एनटीपीसी यूजी लेवल भर्ती के लिए आवेदन 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 27 नवंबर 2025 तक चलेंगे।
योग्यता - किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास।
आयु सीमा - न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष । एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।





