
RRB NTPC Graduate CBT-2 Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट 2025 rrbbilaspur.gov.in पर जारी, Direct Link
RRB NTPC 2025 Graduate Result PDF: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट को rrbbilaspur.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Result 2025 Download: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट को rrbbilaspur.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। एनटीपीसी ग्रैजुएट लेवल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट या सीबीटी-2 परीक्षा 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थी। एनटीपीसी यानी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी में ग्रेजुएट लेवल के लिए 8113 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी पद-
गुड्स ट्रेन मैनेजर - 3144 पद
मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक- 1736 पद
वरिष्ठ लिपिक सह टाइपिस्ट- 732 पद
स्टेशन मास्टर- 994 पद
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट- 1507 पद
चयन प्रक्रियाः
- सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होने हैं। सीबीटी 1 हो चुका है। अब सीबीटी 2 होगा।
- सीबीटी 2 के बाद पद के मुताबिक कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) / टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा।
- स्टेशन मास्टर पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट होगा।
- वहीं सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा।
- गुड्स ट्रेन मैनेजर व सीनियर कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए दो चरण का सीबीटी होगा। उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा।
सीबीटी में एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
RRB NTPC CBT 2 Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
2. अब आपको होम पेज पर दिए गए "CEN 05/2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपनी लॉग इन डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
5. अब आप रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर (Ctrl+F) की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
6. इसके बाद आप आरआरबी एनटीपीसी ग्रैजुएट लेवल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।
7. इसके बाद आप, भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।





