Hindi Newsकरियर न्यूज़rrb ntpc cbt 2 exam date 2025 october schedule important details
RRB NTPC CBT 2 Exam Date 2025 : आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा अक्टूबर में होगी, जानें पूरी डिटेल

RRB NTPC CBT 2 Exam Date 2025 : आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा अक्टूबर में होगी, जानें पूरी डिटेल

संक्षेप:

RRB ने NTPC CBT 2 परीक्षा की टेंटेटिव तारीख जारी की है। परीक्षा अक्टूबर 2025 के तीसरे हफ्ते में होगी। जानें एडमिट कार्ड, रिजर्वेशन, और अगले चरण की पूरी जानकारी।

Sep 19, 2025 07:04 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

RRB NTPC CBT 2 Exam Date 2025 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 2) की टेंटेटिव तारीख घोषित कर दी है। CBT 2 परीक्षा अक्टूबर 2025 के तीसरे हफ्ते में आयोजित की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब मिलेगा एडमिट कार्ड?

उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा सिटी की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट, SMS और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। वहीं, ई कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

किस आधार पर चुने गए उम्मीदवार?

CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्टिंग उम्मीदवारों के CBT 1 में प्रदर्शन और पोस्ट प्रेफरेंस के आधार पर की गई है। जो उम्मीदवार आरक्षण श्रेणियों (OBC NCL, SC, ST, EWS, PwBD, ExSM) के अंतर्गत लाभ ले रहे हैं, वे सभी आगे के चरणों में भी इन्हीं श्रेणियों में गिने जाएंगे।

CBT 2 के बाद क्या होगा?

CBT 2 के बाद उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए होगी। कुछ खास पदों पर चयन के लिए CBAT या CBTST का प्रदर्शन भी CBT 2 स्कोर के साथ जोड़ा जाएगा।

स्कोर और स्टेटस कैसे चेक करें?

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। लॉगिन करने पर उन्हें अपनी दी हुई प्रश्नपत्र कॉपी और सही उत्तर भी देखने का विकल्प मिलेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

  • CBT 2 के लिए चयन सिर्फ प्रोविजनल है।
  • किसी भी गड़बड़ी या गलत जानकारी मिलने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  • रोल नंबर की लिस्ट आरोही क्रम में दी गई है, मेरिट लिस्ट के अनुसार नहीं।
  • गैर योग्य उम्मीदवारों से किसी तरह का पत्राचार स्वीकार नहीं होगा।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय समय पर RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।