RRB NTPC 12th Level : रेलवे एनटीपीसी भर्ती का एप्लीकेशन स्टेटस जारी, 3058 पदों पर होगी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी यूजी लेवल भर्ती 2025 का एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। इसके लिए अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपने आवेदन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी यूजी लेवल भर्ती 2025 का एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। इसके लिए अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपने आवेदन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें पता चल सकेगा कि उनका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है या खारिज किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 28 अक्टूबर को रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडर ग्रेजुएट) के 3058 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरआरबी की ओर से प्राप्त हुए आवेदनों की जांच की गई। जांच के बाद एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया गया है।
वैकेंसी
कर्मशियल कम टिकट क्लर्क- 2424
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट- 394
जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट- 163
ट्रेन क्लर्क- 77
चयन प्रक्रिया:
सभी पदों के लिए 2 चरणों में सीबीटी (सीबीटी 1 और सीबीटी 2) होंगे । ये दोनों सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होंगे।
सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
दूसरे चरण के सीबीटी के लिए उम्मीदवारों की आरआरबी वाइज शॉर्टलिस्टिंग वैकेंसी की 15 गुना दर से की जाएगी।
सीबीटी 2 के बाद अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट व जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट भी होगी।
फर्स्ट स्टेज सीबीटी सभी पदों के लिए कॉमन होगा। 90 मिनट के सीबीटी में 100 प्रश्न आएंगे। 40 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 30 मैथ्स के, 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे। प्रथम चरण सीबीटी के नॉर्मलाइज्ड स्कोर से द्वितीय चरण सीबीटी के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। सेकेंड स्टेज सीबीटी भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा।
सेकेंड स्टेज सीबीटी में 90 मिनट का पेपर होगा। सीबीटी में 120 प्रश्न आएंगे। 50 प्रश्न जनरल अवेयरस के, 35 मैथ्स के, 35 प्रश्न जनरल जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के होंगे।
जोनवाइज वैकेंसी
आरआरबी सामान्य एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस कुल
आरआरबी अहमदाबाद 58 23 13 43 16 153
आरआरबी अजमेर 65 13 05 25 08 116
आरआरबी बैंगलोर 27 09 04 07 07 54
आरआरबी भोपाल 53 21 08 30 11 123
आरआरबी भुवनेश्वर 10 02 02 03 01 18
आरआरबी बिलासपुर 26 11 05 19 08 69
आरआरबी चंडीगढ़ 10 03 03 06 02 24
आरआरबी चेन्नई 33 11 05 23 08 80
आरआरबी गोरखपुर 68 25 15 48 17 173
आरआरबी गुवाहाटी 57 21 08 36 13 135
आरआरबी जम्मू श्रीनगर 58 21 13 34 11 137
आरआरबी कोलकाता 215 76 38 129 41 499
आरआरबी मालदा 79 29 16 52 20 196
आरआरबी मुंबई 190 72 39 140 53 494
आरआरबी मुजफ्फरपुर 16 05 03 11 04 39
आरआरबी पटना 09 03 04 05 03 24
आरआरबी प्रयागराज 128 53 54 50 18 303
आरआरबी रांची 21 10 03 16 06 56
आरआरबी सिकंदराबाद 115 40 25 68 24 272
आरआरबी सिलीगुड़ी 03 01 00 02 01 07
आरआरबी तिरुवनंतपुरम 39 12 01 26 08 86
कुल योग 1280 461 264 773 280 3058
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


